Sunday , 22 November 2026
Home आगरा Agra News: Traffic arrangements in Agra altered for three days due to Janakpuri…#agranews
आगरा

Agra News: Traffic arrangements in Agra altered for three days due to Janakpuri…#agranews

256

आगरालीक्स…आगरा में जनकपुरी को लेकर तीन दिन यातायात व्यवस्था बदली. जनकपुरी में जाने के लिए कई रास्ते. स्थानीय निवासियों के लिए भी जरूरी निर्देश. पार्किंग भी जानें…पढ़ें क्या होगी यातायात व्यवस्था

उत्तर भारत की ऐतिहासिक जनकपुरी महोत्सव आगरा में इस बार हाइवे से सटी कॉलोनी भावना एस्टेट में होने जा रहा है. 7 अक्टूबर से लेकर 9 अक्टूबर तक चलने वाले इस बड़े आयोजन को लेकर यातायात पुलिस ने भी व्यवस्था में बदलाव किया है.

हाइवे पर बड़े वाहनों के लिए ये होगी व्यवस्थाएं.
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर रैपुरा जाट दक्षिणी बाईपास (थाना सिकंदरा) मथुरा सीमा से कुबेरपुर कट (थाना एत्मादपुर) के मध्य मध्यम एवं भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
जनपद फिरोजाबाद से मथुरा की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन (ट्रक, ट्रेलर एवं कैन्टर इत्यादि) कुबेरपुर कट (थाना एत्मादपुर) से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।
जनपद फिरोजाबाद से ग्वालियर एवं जयपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन कुबेरपुर कट (थाना एत्मादपुर) से इनर रिंग रोड़ से दिगनेर पुलिया (थाना एकता) से रोहता नहर होकर (थाना सदर) व रमाडा (थाना एकता) से इनर रिंग रोड से शमशाबाद – इरादतनगर – सैंया होकर भी अपने गंतव्य को जायेंगे । 4- ग्वालियर से फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहा (थाना सदर) से दिगनेर पुलिया (थाना एकता) से इनर रिंग रोड़ कुबेरपुर से एत्मादपुर होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
ग्वालियर से हाथरस की तरफ जाने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहा (थाना सदर) से दिगनेर पुलिया (थाना एकता) से तोरा (थाना एकता), रमाडा (थाना एकता), इनर रिंग रोड़ होकर यमुना एक्सप्रेस- वे होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
ग्वालियर से जलेसर (एटा) की तरफ जाने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहा (थाना सदर) से दिगनेर पुलिया (थाना एकता) से इनर रिंग रोड़, कुबेरपुर (थाना एत्मादपुर) से एत्मादपुर से टुण्डला (जनपद फिरोजाबाद) होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
जनपद मथुरा की ओर से फिरोजाबाद की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन (ट्रक, ट्रेलर एवं कैन्टर इत्यादि) रैपुरा जाट से दक्षिणी बाईपास ( थाना सिकंदरा ) से ग्राम बाद (ककुआ चौकी, थाना मलपुरा) पर उतरकर रोहता नहर चौराहा (थाना सदर) से दिगनेर पुलिया (थाना एकता) से इनर रिंग रोड़ होकर एवं उत्तरी बाईपास (थाना फरह, जनपद मथुरा) से भी होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
जलेसर (एटा) से आगरा की ओर आने वाले भारी वाहन मुड़ी चौराहे (थाना खंदौली) से एत्मादपुर बरहन तिराहा (थाना एत्मादपुर) होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
जनपद हाथरस की तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन जिनको फिरोजाबाद जाना है वह खंदौली से मुड़ी चौराहा (थाना खंदौली) से एत्मादपुर बरहन तिराहा (थाना एत्मादपुर) से एनएच-19 होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
जयपुर से हाथरस की तरफ जाने वाले भारी वाहन महुअर कट (थाना किरावली) से दक्षिणी बाईपास से ग्राम बाद (ककुआ चौकी, थाना मलपुरा) से रोहता नहर चौराहा (थाना सदर) से दिगनेर पुलिया (थाना एकता) से इनर रिंग रोड़ से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
जयपुर से फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन महुअर कट (थाना किरावली) से दक्षिणी बाईपास से होकर ग्राम बाद (ककुआ चौकी, थाना मलपुरा) से रोहता नहर चौराहा (थाना सदर) से दिगनेर पुलिया (थाना एकता) से इनर रिंग रोड़ से एत्मादपुर (थाना एत्मादपुर) होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
जयपुर से जलेसर(एटा) की तरफ जाने वाले भारी वाहन महुअर कट (थाना किरावली) से दक्षिणी बाईपास से होकर ग्राम बाद (ककुआ चौकी, थाना मलपुरा) से रोहता नहर चौराहा (थाना सदर) से दिगनेर पुलिया (थाना एकता) से इनर रिंग रोड़ से कुबेरपुर (थाना एत्मादपुर) होकर एत्मादपुर (थाना एत्मादपुर) से टुण्डला (जनपद फिरोजाबाद) होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
जयपुर से ग्वालियर एवं मथुरा की ओर जाने वाले भारी वाहन महुअर कट (थाना किरावली) से दक्षिणी बाईपास से ग्राम बाद (ककुआ चौकी, थाना मलपुरा) पर उतरकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।
फतेहाबाद रोड से ग्वालियर / जयपुर / मथुरा जाने वाले भारी वाहन तोरा चौकी (थाना एकता) से एकता थाना से दिगनेर पुलिया (एकता थाना) से रोहता नहर चौराहा (थाना सदर), ग्राम बाद (ककुआ चौकी, थाना मलपुरा) से दक्षिणी बाईपास होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।
शमशाबाद से ग्वालियर जाने वाले भारी वाहन दिगनेर पुलिया (थाना एकता), रोहता नहर चौराहा (थाना सदर) से ग्राम बाद (ककुआ चौकी, थाना मलपुरा) से सैंया (थाना सैंया) होकर अपने गंतव्य को जायेंगे अथवा शमशाबाद (थाना शमशाबाद ) से ग्वालियर जाने वाले भारी वाहन शमशाबाद (थाना शमशाबाद) से इरादतनगर (थाना इरादतनगर) से सैंया (थाना सैंया) होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
शमशाबाद से फिरोजाबाद / अलीगढ जाने वाले भारी वाहन गुतिला अण्डर पास जवाहर पुल (थाना एकता) से इनर रिंग रोड, यमुना एक्सप्रेस-वे, कुबेरपुर होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
शमशाबाद से जयपुर / मथुरा की ओर जाने वाले भारी वाहन दिगनेर पुलिया (थाना एकता), रोहता नहर चौराहा (थाना सदर) से ग्राम बाद (ककुआ चौकी, थाना मलपुरा) से दक्षिणी बाईपास होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।
रोहता नहर चौराहा (थाना सदर), पथौली नहर चौराहा (थाना शाहगंज), एनएच-19 दक्षिणई बाईपास (थाना सिकंदरा) रैपुरा जाट जनपद मथुरा सीमा, राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर रूनकता (थाना सिकंदरा) से लेकर कुबेरपुर कट (थाना एत्मादपुर), एत्मादौला (थाना एत्माद्दौला), खन्दौली (थाना खंदौली), मुडी चौराहा (थाना खंदौली), रामबाग (थाना एत्माद्दौला), तोरा चौकी (थाना एकता), एकता थाना, मलपुरा नहर चौराहा (थाना मलपुरा) एवं अन्य प्रवेश मार्गों से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा।

मेले में जाने के लिए ये होंगे रास्ते
जनकपुरी महोत्सव- 2026 में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालु / आमजनमानस राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर स्थित विभिन्न कटों क्रमशः सिकंदरा तिराहा, पुरूषोत्तम खण्डेलवाल कट, गुरूद्वारा कट से मेला क्षेत्र हेतु आवागमन कर सकेंगे।
जनकपुरी महोत्सव- 2026 में सम्मिलित होने हेतु आने वाले श्रद्धालु / आमजनमानस राष्ट्रीय राजमार्ग- 19 पर स्थित विभिन्न प्रवेश द्वारों क्रमशः के0के0 नगर कट, पुरूषोत्तम खण्डेलवाल कट, भावना स्टेट कट, बुलेट अड्डा शोरूम कट एवं अमर उजाला कट से मेला क्षेत्र हेतु आवागमन कर सकेंगे।
जनकपुरी महोत्सव- 2026 में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालु / आमजनमानस के वाहनों को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित तरीके से पार्क कराये जाने हेतु मेला कमेटी द्वारा विभिन्न स्थानों पर क्रमशः 1. श्री नवीन जैन जी का प्लाट, 2. श्री कमल चौधरी जी का प्लाट, 3. देव कॉलेज के सामने स्थित 03 खाली प्लाट, 4. गणपति किंग काउन्टी अपार्टमेन्ट के बगल वाले प्लाट में पार्किंग की व्यवस्था करने के साथ – साथ वीवीआईपी / वीआईपी वाहनों की पार्किंग हेतु जनक महल मंच के पीछे एवं पास / कार्डधारक वाहनों को भावना स्टेट अपार्टमेन्ट में पार्क कराने की व्यवस्था की गयी है।
बाईपुर, के0के0 नगर एवं विनायक नगर से जनकपुरी महोत्सव- 2026 में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालु / आमजनमानस अपने वाहनों को श्री नवीन जैन जी का प्लाट एवं श्री कमल चौधरी जी के प्लाट में पार्क कर सकेंगे
सिकंदरा तिराहा, पुरूषोत्तम खण्डेलवाल कट से जनकपुरी महोत्सव- 2026 में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालु / आमजनमानस अपने वाहनों को देव कॉलेज के सामने स्थित 03 खाली प्लाटों एवं वाहनों की अधिकता होने पर उक्त मार्ग से आने वाले वाहनों को होली पब्लिक स्कूल के ग्राउण्ड में पार्क कर सकेंगे।
अमर उजाला, बुलेट अड्डा एवं गुरूद्वारा की तरफ से जनकपुरी महोत्सव- 2026 में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालु / आमजनमानस अपने वाहनों को गणपति किंग काउण्टी अपार्टमेन्ट के बगल वाले प्लाट में पार्क कर सकेंगे।
भावना स्टेट अपार्टमेन्ट के सामने बैरियर प्वाइंट से जनकमहल के सामने से होते हुए रामरघु अपार्टमेन्ट के सामने

नोटः- जनक महल की तरफ प्रतिबंधित क्षेत्र में स्थानीय निवासियों के आवागमन की अनुमति निवास के संबंध में प्रपत्र उपलब्ध कराये जाने पर ही अनुमति प्रदान की जायेगी ।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Notices issued to 65 BLOs in Agra for negligence in SSR work…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एसएसआर कार्य में लापरवाही पर 65 बीएलओ को नोटिस जारी....

आगरा

Agra News: Agra’s Radha Soami Blind School conveys a message of ‘celebration through service’…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राधा स्वामी ब्लाइंड स्कूल में सेवा से सेलिब्रेशन का दिया...

आगरा

Agra News: Students from the Bhavna Estate branch of Brainobrain achieved great success at the 182nd Regional Abacus Competition

आगरालीक्स...आगरा के ब्रैनोब्रैन, भावना एस्टेट के विद्यार्थियों ने 182वीं रीजनल अबेकस प्रतियोगिता...

आगरा

Agra News: Wedding procession in Agra attacked with sticks and clubs; five injured…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में घात लगाकर लौटी बारात पर लाठी डंडों से हमला. बच्चों...

error: Content is protected !!