मथुरालीक्स…मथुरा में बड़ा हादसा. होटल की दीवार गिरी, मलबे में तीन लोग दबे. एक का शव बरामद
मथुरा जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. मसानी लिंक रोड स्थित एक होटल की दीवार गिरने से उसमें तीन मजदूर दब गए. राहत एंव बचाव कार्य के दौरान एक मजदूर का शव बरामद हो गया है. दो और मजदूरों के दबे होने की आशंका है. मलबे में तलाशी की जा रही है. सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए हैं.
मृतक की पहचान दिनेश पुत्र गिर्राज निवासी गांव खामिनी गोवर्धन के रूप में हुई है. बताया गया है कि हादसे के समय ठेकेदार भी मौजूद था. मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना ठकेदार की ओर से ही दी गई थी. आरोप है कि हादसे के बाद वह भाग गया.