आगरालीक्स आगरा में आज सुबह से सीएनजी के रेट दो रुपये और बढ़ गए, पेट्रोल से महंगी हो चुकी सीएनजी के रेट दो महीने में दूसरी बार बढ़े हैं। जानें नए रेट।
आगरा में रविवार सुबह छह बजे से सीएनजी के रेट दो रुपये और बढ़ा दिए गए हैं। अभी तक सीएनजी के रेट 105 रुपये प्रति किलोग्राम थे, रविवार सुबह से रेट 107 रुपये हो गए हैं। जबकि पेट्रोल के रेट 101 रुपये लीटर है।
हर रोज एक लाख किलोग्राम सीएनजी की बिक्री
आगरा में 34 सीएनजी पंप हैं इन पंप से हर रोज एक लाख किलोग्राम सीएनजी की बिक्री होती है। रविवार सुबह से दो रुपये बढ़ने से वाहन चालकों पर असर पड़ेगा। आगरा में 10 हजार से अधिक सीएनजी आटो के साथ ही स्कूल बसें हैं, इनके किराए पर भी सीएनजी का रेट बढ़ने का असर पड़ेगा।