आगरालीक्स…आगरा में युवक की अर्धनग्न लाश मिली. शरीर पर जलने और चोट के निशान. पुलिस कर रही जांच
आगरा के फतेहपुर सीकरी में रविवार सुबह एक युवक की अर्धनग्न लाश खेत में मिली है. वह फसल की रखवाली के लिए गया था. युवक की मौत से हड़कंप मच गया. उसके शरीर पर जलने और चोट के निशान भी मिले हैं. पुलस मामले की जांच में जुटी है.
मामला रसूलपुर का है. यहां रहने वाले बाबूलाल किसान हैं. इनका 25 साल का बेटा सुभाष शनिवार रात को खेत पर हो रही सब्जी की फसल की रखवाली के लिए गया था. वह खेत पर बनी झोपड़ी में सोता था. रविवार सुबह उसका बड़ा भाई गोविंद खेत पर गया तो खेत पर ही एक स्थान पर उसे सुभाष का अर्धनग्न शव मिला. सुभाष के शरीर पर जलने के बाद चोट के निशान भी पाए गए हैं. लाश मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना पर पुलिस भी आ गई. पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जांच की जा रही है.