आगरालीक्स…आगरा में इस टूटी पुलिया से कहीं कोई हादसा न हो जाए. वजीरपुरा वाल्मीकि बस्ती के पास डेढ़ महीने से टूटी है यह पुलिया.
आगरा के वार्ड 93 वजीरपुरा वाल्मीकि बस्ती के पास एक पुलिया टूटी पड़ी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पुलिया को टूटे हुए डेढ़ माह तक का समय हो गया है. नगर निगम द्वारा इसका निरीक्षण भी किया जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है. आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य शानू कुरैशी ने बताया कि कई बार शिकायत की गई है कि पुलिया का निर्माण किया जाए. नगर निगम अधिकारियों को भी इसकी जानकारी है. छोटे-छोटे बच्चे यहां से स्कूल के लिए निकलते हैं और गाड़ियां भी निकलती है. उन्होंने जल्द से जल्द इसके निर्माण की मांग की है.