आगरालीक्स…आगरा में दोपहर का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा. अक्टूबर में मई जून जैसी चिलचिलाती धूप. रात को मौसम हो रहा ठंडा. जानें आने वाले दिनों का मौसम अपडेट
आगरा में मानसून विदा होने के साथ साथ एक बार फिर से गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. दोपहर के समय तेज धूप पड़ रही है. यूं तो अक्टूबर का महीना शुरू हो गया है लेकिन धूप के तेवर ऐसे हैं मानो मई और जून जैसा मौसम हो. वहीं इसके विपरीत रात को मौसम ठंडा हो रहा है.
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश के आसार अब न के बराबर हैं. आने वाले सप्ताह में गर्मी अभी अपना असर दिखाएगी.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 04/10/26) 37.6
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 04/10/26) 22.0
Departure from Normal(oC) 0.0