आगरालीक्स….आगरा मेट्रो के कॉरिडोर पर सफलतापूर्वक शुरू हुआ स्ट्रक्चर गेज मूवमेंट. मेट्रो ट्रायल के पहले किया जाता है स्ट्रक्चर गेज मूवमेंट
आगरा मेट्रो परियोजना के निर्माण कार्य में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। आगरा मेट्रो कॉरिडोर पर स्ट्रक्चर गेज मूवमेंट सफलतापूर्वक शुरू किया गया है। यह उपलब्धि परियोजना के निर्माण कार्य में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और मेट्रो परिचालन की दिशा में प्रगति को दर्शाती है। स्ट्रक्चर गेज मूवमेंट के माध्यम से नव निर्मित मेट्रो संरचनाओं में निर्धारित मानकों के अनुरूप ट्रैक, रोलिंग स्टॉक एवं अन्य आवश्यक उपकरणों के सुरक्षित आवागमन के लिए उपलब्ध स्थान का परीक्षण किया जाता है। इस प्रक्रिया के सफलतापूर्वक पूर्ण होने से कॉरिडोर २ की तकनीकी तैयारियों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
इस मौके पर आगरा मेट्रो परियोजना के अधिकारी एवं निर्माण टीम मौजूद रहे । विदित हो कि आगरा मेट्रो परियोजना के विभिन्न निर्माण एवं तकनीकी कार्य निर्धारित मानकों और सुरक्षा मनकों के अनुरूप आगे बढ़ाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) आगरा शहर को आधुनिक, सुरक्षित, सुविधाजनक एवं पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।