आगरालीक्स आगरा में आज ऐतिहासिक राम बरात में ऐरावत हाथी वाले रथ पर सवार होकर निकलेंगे प्रभु श्रीराम, दोपहर दो बजे से रूट डायवर्जन किया गया है। राम बरात का रूट, समय और डायवर्जन देखकर ही निकलें।
आगरा की ऐतिहासिक राम बरात आज निकलेगी। रामबरात का दोपहर तीन बजे रावतपाड़ा चौराहे से गणेश जी की झांकी के साथ शुभारंभ होगा। राम बरात में 168 झाकियां हैं। प्रभु श्रीराम ऐरावत हाथी वाले रथ पर सवार होगर माता सीता से विवाह के करने के लिए बरात लेकर जाएंगे। उनके साथ लक्ष्मण शेषनाग वाले रथ, भरत शत्रुधन अपने अपने रथ पर होंगे।
दोपहर दो बजे से कल तक रूट डायवर्जन
राम बरात के लिए दोपहर दो बजे से पुराने शहर में रूट डायवर्जन किया गया है।
ये रहेगा शहर के अंदर रूट डायवर्जन
जीवनीमण्डी चौराहा से बेलनगंज चौराहा की ओर जाने वाले वाहनों को बेलनगंज चौराहा से डायवर्ट किया जायेगा ।
बेलनगंज चौराहा से घटिया आजम खां चौराहा की तरफ कोई वाहन नहीं जाने दिया जायेगा, इन सभी वाहनों को बेलनगंज चौराहा से जीवनी मण्डी / एसीपी छत्ता कट की तरफ डायवर्ट किया जायेगा ।
बेलनगंज चौराहा से कचहरी घाट होकर दरेसी नं0 02 पेट्रोल पम्प की तरफ समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
बेलनगंज चौराहा से घटिया आजम खाँ चौराहा तक का पूरा मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिये बन्द रहेगा ।
श्रीराम बारात शोभायात्रा के मनकामेश्वर मंदिर से प्रारम्भ होने के पश्चात गुदड़ी मंसूर खां से बेलनगंज एवं घटिया की तरफ कोई वाहन नहीं जायेगा, फिर भी यदि कोई वाहन गुदडी मंसूर खां पर आ जाता है तो उसे कश्मीरी बाजार से फुव्वारा चौराहा एवं हॉस्पिटल रोड होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे ।
पाय चौकी वाले मार्ग को धूलियागंज चौकी पर बैरीकेड किया जायेगा।
फ्रीगंज वाले मार्ग को धूलियागंज चौराहा पर बैरीकेड लगाकर व्यवस्थित किया जायेगा ।
घटिया आजम खाँ चौराहा से फुलट्टी की तरफ समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
फुलट्टी तिराहा, तिलक तिराहा, फुव्वारा व कश्मीरी बाजार तिराहा पर बैरीकेड कर यातायात को रोका जायेगा ।
हॉस्पिटल रोड कोतवाली तिराहा से फुव्वारा की तरफ समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा एवं इन सभी वाहनों को कोतवाली तिराहे से हींग की मण्डी होते हुए मीरा हुसैनी, सदरभट्टी की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।
सेठ गली को हनुमान मंदिर तिराहे पर बैरीकेड किया जायेगा ।
रावतपाडा, सुभाष बाजार, चिम्मन पूडी, दरेसी नं0 01 व 02 पर दोपहर 12.00 बजे से लोडिंग टैम्पो, ऑटो, ई-रिक्शा व चारपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
हाथीघाट मनकामेश्वर मंदिर द्वार के सामने डिवाइडर पर लगे हुए बैरियर को हटाकर जीवनी मण्डी, गोल चक्कर से आने वाली झांकियों को मनकामेश्वर मंदिर द्वार होते हुए शोभायात्रा में सम्मिलित होने हेतु व्यवस्था करायी जायेगी ।
मनकामेश्वर द्वार हाथीघाट से दरेसी नं0-01 व 02 रावतपाड़ा की ओर कोई भी वाहन नहीं आने दिया जायेगा ।
छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज चौराहा से शोभायात्रा मार्ग पर समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन समय 16.00 बजे से प्रतिबंधित रहेगा।
सदर भट्टी एवं मीरा हुसैनी चौराहे से कोई भी वाहन मदीना होटल की ओर नहीं जायेगा, ये सभी वाहन हींग की मण्डी, मोती कटरा या सदर भट्टी ढाकरान, कलैक्ट्रेट होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
बिजलीघर चौराहा से शिवाजी मार्केट व बिजलीघर आरओबी होकर श्रीराम बारात शोभायात्रा में सम्मिलित होने हेतु आने वाले झांकियों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा, ये झांकियां बिजलीघर से फोर्ट स्टेशन होते हुए हाथीघाट यमुना किनारा होकर मनकामेश्वर मंदिर द्वार से शोभायात्रा में सम्मिलित होंगे । साथ ही बिजलीघर से आगरा फोर्ट स्टेशन होते हुए हाथीघाट तक शोभायात्रा से अतिरिक्त सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा, ये वाहन बिजलीघर से छीपीटोला आदि अन्य वैकल्पिक मार्गों से अपने गंतव्य को जा सकेंगे ।
बिजलीघर चौराहे से कोई भी वाहन मदीना होटल तिराहे की ओर नहीं जायेगा । ये सभी वाहन छीपीटोला होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
श्रीराम बारात शोभायात्रा में सम्मिलित होने हेतु आने वाले श्रद्धालु / झांकियों की रोड पर अधिकता होने के फलस्वरूप शमशान घाट चौराहा से समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन यमुना किनारा हाथीघाट रोड पर प्रतिबंधित रहेगा, ये सभी वाहन विक्टोरिया तिराहा, पुरानी मण्डी चौराहा अथवा करियप्पा रोड होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे ।
श्रीराम बारात शोभायात्रा मार्ग पर समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
7 अक्टूबर को सुबह जनकपुरी तक के लिए भी रहेगा रूट डायवर्ट
7 अक्टूबर को शोभायात्रा के स्वरूपों के श्री मनकामेश्वर मन्दिर से भावना स्टेट थानाक्षेत्र सिकंदरा स्थित जनकपुरी जाने के समय श्री मनकामेश्वर मन्दिर से रावतपाडा, दरेसी नं0- 02, कचहरी घाट होकर बेलनगंज चौराहा, जीवनी मण्डी चौराहा से वाटरवर्क्स चौराह से सर्विस रोड होकर लंगडे की चौकी से एनएच-19 होकर भगवान टॉकीज, खंदारी, आईएसबीटी, गुरूद्वारा के आगे पुरूषोत्तम खण्डेलवाल कट से यू-टर्न लेकर भावना स्टेट तिराहा से जनकपुरी को जायेंगे। भावना स्टेट तिराहा से जनकपुरी महल तक के मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
6 अक्टूबर को रात 11 बजे से आगरा महानगर में खुलने वाली नो एन्ट्री नहीं खुलेगी। नो एन्ट्री रात्रि में जारी रहेगी। सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कण्ट्रोल हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें –ट्रैफिक कण्ट्रोल हेल्पलाइन नंबर :- 9454457886 पर संपर्क कर सकते हैं। सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि सड़क पर चल रही एम्बुलेंस को प्राथमिकता देते हुए उसे तुरंत रास्ता दें।