आगरालीक्स…आगरा का मौसम बदल सकता है. तेज आंधी के साथ बारिश के बन रहे आसार…आईएमडी ने जारी किया यलो अलर्ट…जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान
आगरा में एक बार फिर से मौसम बदलने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार आगरा में बुधवार को तेज आंधी और तूफान के साथ बिजली कड़कने और बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने इसको लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है. हालांकि आगरावासी पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी सह रहे हैं. खासकर दोपहर के समय तेज धूप निकल रही है जो कि मई और जून जैसी गर्मी का अहसास करा रही है.
आज मंगलवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा. दिन में तेज धूप निकली. तापमान लगातार बढ़ रहा है. आईएमडी के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 06/10/26) 36.7
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 06/10/26) 22.1
Departure from Normal(oC) –