आगरालीक्स…आगरा एमएलसी चुनाव को लेकर ड्यूटी में लापरवाही पर सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित छह अधिकारी सस्पेंड..तीन बूथों पर आज दोबारा हुआ मतदान
आगरा खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव के तीन बूथों पर सोमवार को दोबारा मतदान कराया गया. फतेहााबद, सैयां और खेरागढ़ के एक एक बूथ पर शाम चार बजे मतदान खत्म हुआ. 23 अक्टूबर को हुए मतदान में सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने बूथ कैप्चरिंग और मतपत्रों से छेड़छाड़ की शिकायत की थी. रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग ने तीन बूथों पर चुनाव को शून्य घोषित कर दिया और आज सोमवार को इन तीनों बूथों पर दोबारा वोटिंग हुई.
छह अधिकारी सस्पेंड
इधर मतदान ड्यूटी में लापरवाही पर चुनाव आयोग ने छह अधिकारियों को सोमवार शाम को सस्पेंड कर दिया है. इनमें सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर भी शामिल हैं.