आगरालीक्स…PET परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए लखनऊ–आगरा फोर्ट के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन..आज रात को 11 बजे लखनऊ से चलेगी तो कल 30 अक्टूबर को आगरा फोर्ट से शाम 6 बजे जाएगी
PET परीक्षा-2026 के दौरान अभ्यर्थियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा लखनऊ–आगरा फोर्ट–लखनऊ के बीच अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इससे परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
आज रात 11 बजे होगी रवाना, सुबह 6 बजे आगरा फोर्ट आएगी
गाड़ी संख्या 04234 लखनऊ–आगरा फोर्ट अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 29 अक्टूबर को लखनऊ से रात 11 बजे रवाना होकर उन्नाव में रात 11:55 बजे आगमन तथा 11:57 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद कानपुर सेंट्रल पर अगले दिन रात 12:30 बजे आगमन और 12:35 बजे प्रस्थान, जबकि टूंडला स्टेशन पर सुबह 4:05 बजे आगमन तथा 4:10 बजे प्रस्थान होगा। ट्रेन सुबह 6 बजे आगरा फोर्ट पहुंचेगी।
वापसी की टाइमिंग
वापसी में गाड़ी संख्या 04233 आगरा फोर्ट–लखनऊ अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 30 अक्टूबर को आगरा फोर्ट से शाम 6 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन टूंडला स्टेशन पर शाम 6:45 बजे पहुंचेगी और 6:55 बजे रवाना होगी। कानपुर सेंट्रल पर रात 11:25 बजे आगमन तथा 11:30 बजे प्रस्थान करेगी। उन्नाव स्टेशन पर 31 अक्टूबर की रात 12:05 बजे पहुंचकर 12:07 बजे रवाना होगी और रात 1:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी।