आगरालीक्स…दिवाली पर गहने खरीदने का अच्छा मौका…चांदी आज भी 6678 रुपये सस्ती. सोना भी 1,364 रुपये हुआ कम. जानिए अब कितने रुपये है कीमत
दिवाली और आने वाले सहालग को लेकर गहने खरीदने का अच्छा मौका है. सोने चांदी के दामों में लगातार गिरावट आ रही है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार शुक्रवार को एक किलो चांदी की कीमत में 6678 रुपये और कम हुए हैं तो वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,364 रुपये गिरा है. एक किलो चांदी की कीमत अब 1.84 लाख रुपये पर आ गई है जो कि गुरुवार को 1.90 लाख रुपये पर थी. वहीं सोना 10 ग्राम 24 कैरेट 1.41 लाख रुपये आ गया है.
37 हजार चांदी और 7 हजार सोना कम हुआ इस महीने
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार चांदी इस महीने 37029 रुपये और सोना 7,247 रुपये सस्ता हुआ है. इससे पहले 1 अक्टूबर 2026 को एक किलो चांदी के दाम 2.20 लाख रुपये और सोना 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम था.