आगरालीक्स…आगरा में बुजुर्ग महिला की मिली लाश. एक दिन पहले से थी लापता
आगरा के थाना मलपुरा के गांव ककुआ में 70 वर्षीय महिला का शव खेत के किनारे पेड़ पर लटका मिला. महिला एक दिन पहले से घर से लापता थी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची. महिला का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मृतक महिला का नाम 70 वर्षीय प्रेमवती पत्नी सरनाम सिंह कुशवाहा था. महिला के बेटे जयपाल ने बताया कि उनकी मां एक दिन पहले दोपहर 12 बजे से घर से कहीं निकल गई थीं. वह बड़े भाई आनंद प्रकाश के साथ रहती थीं. बुधवार को गांव के एक किसान ने सूचना दी कि उनका शव खेत किनारे एक पेड़ पर लटका मिला है. सूचना पर पहंची पुलिस ने निरीक्षण किया है.