आगरालीक्स …इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू अपनी पत्नी सारा ताजमहल का दीदार करने के लिए आने वाले थे, इससे पहले ताजमहल के पूर्वी गेट पर सांड आ गया, पुलिस कर्मी सांड को भगाने लगे, उसने उन्हें घूमा दिया। सांड करीब 5 मिनट तक ताजमहल के पूर्वी गेट के बैरियर पर घूमता रहा इससे पुलिस कर्मी परेशान रहे।
मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने होटल ओबेराय अमर विलास में इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू अपनी पत्नी सारा का स्वागत किया। यहां से उन्हें ताजमहल का दीदार करने के लिए आना था, इसी बीच ताजमहल के पूर्वी गेट के बैरियर के पास सांड आ गया। सांड को देखते हुए पुलिस कर्मी सक्रिय हो गए, सांड को डंडा मारकर भगाने की कोशिश की वह गाडियों के बीच से इधर उधर घूमता रहा। पांच मिनट तक सांड ने पुलिस कर्मियों को परेशान किया।
Agraleaks.com TV Video