आगरालीक्स… आगरा में जयराम मार्बल के संचालक बडे कारोबारी पर जानलेवा हमला, शोरूम में की तोडफोड। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
आईएसबीटी के सामने स्थित जयराम मार्बल के मालिक राजीव का आरोप है कि मंगलवार शाम को अशोक नगर निवासी शैलेंद्र सिंह अपने साथियों के साथ आया। शोरूम के अंदर घुसते ही कर्मचारियों से अभद्रता शुरू कर दी। उन्होंने रोकने का प्रयास किया, तो उन पर हमला कर दिया। शोरूम में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चला गया। हमलावरों के पास हथियार भी थे।
सीसीटीवी में हुआ कैद
मामला शोरूम पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड हो गई। उन्होंने थाना सिकंदरा में शराब कारोबारी शैलेंद्र सिकरवार के खिलाफ थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि शैलेंद्र दबंग है। उनसे चौथ मांग रहा है। उन्होंने देने से मना कर दिया, तो धमकाने के लिए तोड़फोड़ और मारपीट की गई। थाना सिकंदरा प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी की फुटेज देखी गई है। प्रारम्भिक जांच में मामला लेन-देन का सामने आ रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।