Thursday , 19 November 2026
Home आगरा Agra News : “When Humanity Became the Real Fee”, Patient Brings Fresh Farm Produce as a Gift for Dr. Bhuvnesh Sharma in Agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “When Humanity Became the Real Fee”, Patient Brings Fresh Farm Produce as a Gift for Dr. Bhuvnesh Sharma in Agra

95

आगरालीक्स…डिजिटल पेमेंट के दौर में वस्तु विनिमय जैसा अहसास! सर्जरी के बाद मरीज ने अपने खेत में उगाई सब्जियों से जताया आभार, मुस्कुराकर डॉक्टर ने भी स्वीकार किया उपहार

आगरा में कभी बाजार में सामान खरीदने के लिए न नोटों की जरूरत होती थी और न सिक्कों की। लोग अपनी जरूरत के मुताबिक अनाज के बदले कपड़े, दूध के बदले सब्जियां और दूसरी वस्तुओं का लेन-देन किया करते थे। इसे वस्तु विनिमय व्यवस्था यानी बार्टर सिस्टम कहा जाता था। वक्त बदला, करेंसी आई और फिर डिजिटल पेमेंट का दौर शुरू हो गया। लेकिन एक दिलचस्प वाकये ने पुराने जमाने की उस व्यवस्था की यादें ताजा कर दीं।

मामला फिरोजाबाद के एक किसान और डॉक्टर से जुड़ा है। किसान इलाज कराने आगरा के जाने—माने गैस्ट्रो सर्जन डॉ. भुवनेश शर्मा के पास पहुंचा था। मरीज को आंतों की एक गंभीर बीमारी थी। डॉ. भुवनेश ने सर्जरी की। अस्पताल से छुट्टी के बाद मरीज जब डॉक्टर को दोबारा दिखाने पहुंचा तो उसने कहा कि डॉक्टर साहब मेरे पास आपको देने के लिए कुछ खास नहीं है, लेकिन मैं अपनी मेहनत से खेत में उगाई फसल से ये शिमला मिर्च आपके लिए लेकर आया हूं।

मरीज डॉक्टर के प्रति आभार जताना चाहता था। ऐसे में उसने अपनी मेहनत से खेत में उगाई हुई ताजी सब्जियां डॉक्टर को भेंट कर दीं। किसान की इस पेशकश में एक अलग ही अपनापन था। उसने मानो पुराने जमाने की वस्तु विनिमय व्यवस्था को नए दौर में फिर जीवंत कर दिया।

किसान की भावनाओं को समझते हुए उसकी भेंट हंसते-मुस्कुराते स्वीकार करते हुए डॉ. भुवनेश ने कहा कि कई बार डॉक्टर बनने की सबसे बड़ी फीस पैसा नहीं होता। ऐसे में यह अहसास होता कि डॉक्टर बनने का सही मतलब किसी पुरस्कार में नहीं बल्कि एक मरीज के अहसास में है। यही पल आपको अहसास दिलाते हैं कि चिकित्सा जगत एक प्रोफेशन नहीं बल्कि दिल का दिल से रिश्ता है।

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे खूबसूरत बात यह रही कि यहां लेन-देन की मुद्रा रुपये-पैसे के अलावा, किसान की मेहनत और डॉक्टर की संवेदनशीलता भी बनी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Ban on wedding procession on Fatehabad & MG Road Agra

आगरालीक्स आगरा में देवोत्थान से शादियों में बैंड बाजा बारात की धूम,...

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 19th November 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानेंआगरा में गुरुवार सुबह से...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 19th November 2026

आगरालीक्स…. आगरा के न्यूजपेपरों का 19 नवंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ यूपी...

आगरा

Agra News: A new sports stadium will be built in Bah, Agra. 2.476 hectares of land will be transferred to the Sports Department…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बनेगा नया स्पोटर्स स्टेडियम. यूपी कैबिनेट की बैठक में मिली...

error: Content is protected !!