मथुरालीक्स...दो ट्रकों की टक्कर में 19 साल के युवक की मौत. मथुरा में जाजमपट्टी के पास हुआ भीषण एक्सीडेंट
आगरा मंडल के मथुरा जिले में दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत में एक 19 साल के युवक की मौत हो गई. थाना मागोर्रा के जाजमपट्टी के पास यह हादसा हुआ है. दोनो ट्रक भरतपुर की ओर जा रहे थे. तभी पीछे से आए एक ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई.
एक ट्रक तेलंगाना के हैदराबाद निवासी ताहिर राशिद पुत्र रशीद चला रहा था. इसमें उसके साथ पश्चिम बंगाल का रहने वाला 19 साल का सुभा पोहिया पुत्र जगन पोहिया सवार था. वहीं दूसरा ट्रक मुरादाबाद से राजस्थान जा रहा था जिसे बिलारी मुरादाबाद का रहने वाला शोभित पुत्र बृजपाल चला रहा था. हादसे में सुभा पोहिया की मौत हो गई.