आगरालीक्स:…आगरा में आज से जनगणना-2027 के लिए स्वगणना शुरू हो रही है।
उत्तर प्रदेश राज्य में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए स्वगणन 16 नवम्बर से 30 नवंबर तक होगी। इसके बाद घर घर जाकर गणना की जाएगी, यह एक दिसंबर से चार जनवरी तक चलेगी।
ऐसे करें स्वगणना
16 नवंबर से व्यक्ति स्व-गणना पोर्टल (se.census.gov.in)पर अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं।