आगरालीक्स…हेल्प आगरा को दान में मिली आधुनिक ईको एंबुलेंस. संस्था के पास अब 13 एंबुलेंस, आपातकालीन एंबुलेंस सेवा और होगी मजबूत..
आगरा में चिकित्सा क्षेत्र में सेवा कार्य कर रही हेल्प आगरा संस्था के एम्बुलेंस बेड़े में आज सोमवार को एक और एंबुलेंस शामिल हुई है. यह एंबुलेंस समाजसेवी दीपक कुमार लोहिया की पहल पर जेके सीमेंट की ओर से हेल्प आगरा को भेंट की गई है जिससे हेल्प एम्बुलेंस सेवा और मजबूत हो. हेल्प आगरा भवन पर सोमवार को इसका लोकार्पण किया गया। जेके सीमेंट के आशीष श्रीवास्तव व मनोज चतुर्वेदी ने एम्बुलेंस की चाबी संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन व महामंत्री गौतम सेठ को सौंपी. साथ ही हेल्प आगरा हॉस्पिटल पर समाज के सुधी दानदाताओं के सहयोग से स्थापित हो रहे 40 किलोवाट का सोलर प्लांट में 5 लाख रुपये का योगदान भी किया.
अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने जेके सीमेंट के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस एंबुलेंस के मिलने से हेल्प आगरा की आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा और सशक्त बनेगी तथा एम्बुलेंस सेवा और अधिक तेजी एवं प्रभावी ढंग से जरुरतमंद को पहुंचाई जा सकेगी. एम्बुलेंस सेवा के अशोक बंसल के अनुसार इस एम्बुलेंस के मिलने से संस्था के पास कुल 13 एम्बुलेंस हो गई. इस मौके पर समाजसेवी मनीष अग्रवाल, नूपुर लोहिया, सहित जेके सीमेंट परिवार टीम के सदस्य तथा हेल्प आगरा के उपाध्यक्ष अजय मित्तल, विशेष बंसल, नरेश जैन, नितिन अग्रवाल, राजीव गुप्ता, नंदकिशोर गोयल, ओपी गोयल, राजीव जैन व डा मोहित गुप्ता आदि उपस्थित रहे.