Thursday , 19 November 2026
Home अध्यात्म Akshay Amla Navami falls on November 18th; the worship of the Amla tree will take place during Dhruva Yoga
अध्यात्म

Akshay Amla Navami falls on November 18th; the worship of the Amla tree will take place during Dhruva Yoga

49

आगरालीक्स…अक्षय आँवला नवमी कल..ध्रुव योग में होगी आँवले के वृक्ष की पूजा, इस दिन किया पुण्य कभी नहीं होगा क्षय. कार्तिक शुक्ल नवमी पर शतभिषा नक्षत्र और ध्रुव योग का दुर्लभ संयोग

कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि इस वर्ष धर्म, आस्था और परंपरा के अद्भुत संगम के रूप में मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य हृदय रंजन शर्मा जी ने बताया की पंचांग के अनुसार इस वर्ष अक्षय नवमी, जिसे आँवला नवमी और कूष्मांड नवमी भी कहा जाता है, बुधवार, 18 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार, इस साल नवमी तिथि 18 नवंबर को सुबह 6 बजकर 4 मिनट से शुरू होगी और 19 नवंबर को सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर अक्षय नवमी का पर्व 18 नवंबर, बुधवार को मनाया जाएगा। अर्थात 18 नवंबर को सूर्योदय के समय नवमी तिथि विद्यमान रहेगी, इसलिए व्रत, पूजन, दान और वन-भोज सभी 18 नवंबर को ही होंगे।

शुभ मुहूर्त और पूजा का सर्वश्रेष्ठ समय
अक्षय नवमी पर पूजा के लिए पूर्वाह्न काल को शास्त्रों में सबसे श्रेष्ठ बताया गया है। इस काल में भगवान विष्णु और आँवले के वृक्ष की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
आंवला नवमी की पूजा का शुभ मुहूर्त : 18 नवंबर 2026 को सुबह 6:46 बजे से दोपहर 12:06 बजे तक रहेगा।
इस बार का शुभ योग – क्यों है यह नवमी और भी खास ?

इस वर्ष अक्षय नवमी पर पंचांग में दो अत्यंत शुभ संयोग बन रहे हैं –
नक्षत्र : शतभिषा
योग : ध्रुव योग

नक्षत्र शतभिषा है और योग ध्रुव है। ज्योतिष शास्त्र में ध्रुव योग को स्थिरता, स्थायित्व और अक्षय फल देने वाला योग कहा गया है। ध्रुव का अर्थ है – अटल, स्थिर, कभी न हिलने वाला।
ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा जी के अनुसार ध्रुव योग में किया गया दान, जप, तप, व्रत और पूजा कभी निष्फल नहीं होता। उसका पुण्य लंबे समय तक, कई जन्मों तक फल देता है। इसीलिए इस तिथि को अक्षय कहा गया है। अक्षय का अर्थ है – जिसका कभी क्षय न हो, जो कभी समाप्त न हो। इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने की परंपरा है। मान्यता है कि इस पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। इस दिन को देवउठनी एकादशी से दो दिन पहले मनाया जाता है। इसे आंवला नवमी भी कहा जाता है, जो देवउठनी एकादशी से दो दिन पहले पड़ती है। इस दिन भगवान विष्णु और आंवला के वृक्ष की पूजा करने का विधान है।

सतयुग की शुरुआत से जुड़ा है महत्व
धार्मिक मान्यता के मुताबिक, कार्तिक शुक्ल नवमी के दिन ही सतयुग की शुरुआत हुई थी. इसी वजह से अक्षय नवमी को सत्ययुगादि नवमी भी कहा जाता है. माना जाता है कि इस दिन पूजा-पाठ और अच्छे काम करने से व्यक्ति को विशेष पुण्य मिलता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का भी खास महत्व है.

शास्त्रीय मान्यता के अनुसार इस दिन –
आँवले के वृक्ष की पूजा करने से ब्रह्मा, विष्णु, महेश और माता लक्ष्मी – चारों प्रसन्न होते हैं।
संतान प्राप्ति, संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना पूर्ण होती है।
पितरों की तृप्ति के लिए किया गया दान-तर्पण अक्षय फल देता है।
रोग, शत्रु बाधा, आर्थिक संकट और ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है।
इस दिन किया गया पुण्य कभी क्षय नहीं होता, इसलिए इसे अमर फलदायिनी तिथि भी कहते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Thursday, 19th November 2026

आगरालीक्स…19 नवंबर गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

अध्यात्म

Devotthan Ekadashi is on November 20; weddings and auspicious ceremonies will commence….#agranews

आगरालीक्स...देवोत्थान एकादशी 20 नवंबर को. चार माह की योगनिद्रा से जागेंगे भगवान...

अध्यात्म

Rashifal Wednesday, 18th November 2026

आगरालीक्स…18 नवंबर बुधवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

अध्यात्म

Rashifal Monday, 16th November 2026

आगरालीक्स…16 नवंबर सोमवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर...

error: Content is protected !!