Thursday , 19 November 2026
Home अध्यात्म Lord Vishnu will awaken after 123 days during ‘Ravi Yoga’. The wedding of Tulsi and Shaligram will take place during ‘Siddhi Yoga’
अध्यात्म

Lord Vishnu will awaken after 123 days during ‘Ravi Yoga’. The wedding of Tulsi and Shaligram will take place during ‘Siddhi Yoga’

6

आगरालीक्स…रवि योग में 123 दिन बाद उठेंगे भगवान विष्णु. सिद्धि योग में होगा तुलसी—शालिग्राम का विवाह. चार माह बाद फिर से शुरू होंगे मांगलिक कार्य. बजेंगी शहनाइयां…जानें सही तिथि, पूजा व मुहूर्त

हिंदू धर्म की सबसे महत्वपूर्ण एकादशियों में से एक देव प्रबोधनी एकादशी, जिसे देवउठनी एकादशी, देवुत्थान एकादशी और प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है, इस वर्ष शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा जी ने बताया कि इसी दिन भगवान श्रीहरि विष्णु चार माह के चातुर्मास के बाद अपनी योगनिद्रा से जागेंगे और इसके साथ ही रुके हुए विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, नामकरण सहित सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। मान्यता है कि आषाढ़ शुक्ल एकादशी यानी देवशयनी एकादशी को भगवान विष्णु क्षीरसागर में शयन के लिए चले जाते हैं। कार्तिक शुक्ल एकादशी को वे जागते हैं, इसलिए इस तिथि को देव प्रबोधनी कहा जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि जिस घर में इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु को जगाया जाता है, वहां सुख-समृद्धि, संतान सुख और अखंड सौभाग्य का वास होता है।

कब है एकादशी, कब होगा पारण ?
पंचांग के अनुसार इस बार एकादशी तिथि को लेकर स्मार्त और वैष्णव परंपरा में एक दिन का अंतर है। गृहस्थ / स्मार्त परंपरा के अनुसार व्रत 20 नवंबर, शुक्रवार को रखा जाएगा, जबकि वैष्णव / गौण परंपरा के अनुसार व्रत 21 नवंबर, शनिवार को रखा जाएगा।

एकादशी तिथि प्रारंभ – 20 नवंबर, सुबह 7:15 बजे
एकादशी तिथि समाप्त – 21 नवंबर, सुबह 6:31 बजे
स्मार्त व्रत का पारण – 21 नवंबर, दोपहर 1:11 बजे से 3:18 बजे तक
वैष्णव / गौण व्रत का पारण – 22 नवंबर, सुबह 6:49 बजे से 8:56 बजे तक

देवउठनी एकादशी 2026 शुभ योग
देवउठनी एकादशी के दिन रवि के साथ वज्र योग का निर्माण हो रहा है। पंचांग के अनुसार, इस दिन रवि योग सुबह 06:24 बजे से 21 नवंबर को सुबह 06:25 बजे तक रहेगा।

20 या 21 नवंबर को लेकर दूर करें भ्रम
देव प्रबोधनी एकादशी के अगले दिन शनिवार, 21 नवंबर को तुलसी विवाह मनाया जाएगा। कई परिवारों में तुलसी विवाह एकादशी की संध्या को ही संपन्न हो जाता है, लेकिन मुख्य तिथि द्वादशी मानी गई है। पंचांग के अनुसार, साल 2026 में तुलसी विवाह का पर्व 21 नवंबर, शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पड़ रही है।

द्वादशी तिथि की शुरुआत – 21 नवंबर को सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर
द्वादशी तिथि का समापन – 22 नवंबर को सुबह 4 बजकर 56 मिनट पर

वहीं, देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर, शुक्रवार को रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है।

तुलसी विवाह 2026 में पूजा का शुभ समय
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी विवाह के लिए शाम का समय विशेष शुभ माना जाता है। शास्त्रों में गोधूलि बेला को तुलसी माता और भगवान शालिग्राम के विवाह के लिए उत्तम समय बताया गया है। पंचांग के अनुसार, इस साल 21 नवंबर को गोधूलि मुहूर्त शाम 5 बजकर 25 मिनट से 5 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। इस दौरान श्रद्धालु पूरे विधि-विधान के साथ तुलसी विवाह की रस्में संपन्न करा सकते हैं।
तुलसी विवाह का मुहूर्त – शाम करीब 5:25 बजे से 7:49 बजे तक बताया जा रहा है।

तुलसी विवाह से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं
इस दिन तुलसी जी का विवाह शालिग्राम स्वरूप भगवान विष्णु से कराया जाता है। तुलसी के पौधे को लाल चुनरी ओढ़ाकर, श्रृंगार कर मंडप में स्थापित किया जाता है। कन्यादान की भांति तुलसी का दान किया जाता है। हिंदू धर्म में तुलसी विवाह को सुख-समृद्धि और सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि तुलसी विवाह कराने से कन्यादान के समान पुण्य प्राप्त होता है और घर में कभी वैधव्य, दरिद्रता और कलह नहीं आती। घर में सुख-शांति बनी रहती है और भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसी भी मान्यता है कि जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही है या वैवाहिक जीवन में अड़चनें आ रही हैं, उनके लिए तुलसी विवाह कराना शुभ फलदायी होता है। यही वजह है कि श्रद्धालु इस दिन पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तुलसी विवाह संपन्न कराते हैं।

पुनः शुरु होंगे विवाह के मुहूर्त
चातुर्मास के कारण पिछले चार माह से रुके हुए विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, मुंडन, जनेऊ और नए व्यापार की शुरुआत अब फिर से होगी। देवउठनी एकादशी से हिंदू विवाह का सीजन फिर शुरू हो जाता है। इस वर्ष सीजन का पहला शुभ विवाह मुहूर्त, 20 नवंबर शुक्रवार देवउठनी एकादशी बताया जा रहा है जो अपने आप में अबूझ मुहूर्त है। इस दिन प्रातः काल 7:15 से देर रात तक विवाह का मुहूर्त रहेगा। इसी के साथ नवंबर-दिसंबर में विवाहों की धूम रहेगी। इसके बाद 16 दिसंबर 2026 से सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के साथ ही खरमास की शुरुआत हो जाएगी, जो 15 जनवरी 2027 मकर संक्रांति तक रहेगा। इस दौरान मांगलिक कार्यों पर विराम रहेगा। ज्योतिषाचार्य हृदय रंजन शर्मा जी के अनुसार विवाह का अंतिम मुहूर्त अपनी कुंडली, कुल परंपरा और स्थानीय पंचांग के अनुसार ही तय करना चाहिए।

इस सीजन के शुभ विवाह मुहूर्त
नवंबर में – 20, 21, 24, 25, 26
दिसंबर में – 1, 2, 3, 4, 11, 12, 13

16 दिसंबर से खरमास लगेगा जो लगातार 15 जनवरी तक रहेगा।
जनवरी में – 18, 19, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 30, 31
फरवरी में – 10, 12, 15, 16, 20, 21, 27, 28
मार्च में – 1, 2, 10, 11, 12, 14

अबूझ मुहूर्त
20 नवंबर 2026 – देवउठनी एकादशी
11 फरवरी 2027 – वसंत पंचमी
10 मार्च 2027 – फुलेरा दूज

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Thursday, 19th November 2026

आगरालीक्स…19 नवंबर गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

अध्यात्म

Devotthan Ekadashi is on November 20; weddings and auspicious ceremonies will commence….#agranews

आगरालीक्स...देवोत्थान एकादशी 20 नवंबर को. चार माह की योगनिद्रा से जागेंगे भगवान...

अध्यात्म

Rashifal Wednesday, 18th November 2026

आगरालीक्स…18 नवंबर बुधवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

अध्यात्म

Akshay Amla Navami falls on November 18th; the worship of the Amla tree will take place during Dhruva Yoga

आगरालीक्स…अक्षय आँवला नवमी कल..ध्रुव योग में होगी आँवले के वृक्ष की पूजा,...

error: Content is protected !!