आगरालीक्स…सहालग में सस्ता हुआ सोना—चांदी. आज 6 हजार रुपये कम होकर 1.23 लाख पर आया सोना तो चांदी भी 1.50 लाख पर आई…लेकिन शहर में दाम अलग होने की वजह भी जानें
शादियों का सीजन आज शुक्रवार से शुरू हो गया है..ऐसे में सोना चांदी की खरीदारी करने जा रहे लोगों के लिए खुशखबरी ये है कि सोना और चांदी के दामों में लगातार गिरावट आ रही है. आईबीजेए के अनुसार शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 5947 रुपये सस्ता होकर 1.23 लाख रुपये पर आ गया है. इस गिरावट के बाद सोना एक साल पुराने स्तर पर पहुंच गया है. पिछले 10 दिन में सोना 18 हजार रुपये तक कम हुआ है. वहीं चांदी के भाव में भी शुक्रवार को 9,789 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है. इसके बाद चांदी 1.50 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई है.
शहर में दाम अलग होने की 4 मुख्य वजह हैं
ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी— एक शहर से दूसरे शहर सोना ले जाने से ईंधन और सुरक्षा खर्च जुड़ता है जिससे दूरी बढ़ने पर दाम बढ़ते हैं.
लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन: राज्य और शहर के ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग सप्लाई के आधार पर रेट तय करते हैं.
पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य: ज्वेलर्स का खरीदी रेट तय करता है कि वे ग्राहकों को कितनी कीमत में बेचेंगे.
मेकिंग चार्ज और जीएसटी: इसके अलावा मेकिंग चार्ज और जीएसटी के रेट भी अलग दाम तय करते हैं.