आगरालीक्स…पक्षियों का स्वर्ग कहलाता है यह नेशनल पार्क. आगरा से सिर्फ दो घंटे का रास्ता. वीकेंड पर परिवार और दोस्तों के साथ घूमने का बेहतरीन स्थान..सर्दियों में और अधिक बढ़ता है आकर्षण
आगरा टूरिस्ट प्लेस है, यहां दुनिया की सबसे खूबसूरत स्मारक ताजमहल है. इसे देखने के लिए दूर—दूर से पर्यटक आगरा आते हैं. इसके अलावा आगरा फोर्ट, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा स्मारक भी ऐसे हैं जिन्हें हर दिन सैकड़ों पर्यटक निहारने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन आगरा के आसपास भी ऐसे कई स्थान है जहां आप वीकेंड में अपने दोस्तों व परिवार के साथ एंज्वॉय कर सकते हैं. उनमें से ही एक है भरतपुर में स्थित पक्षियों का स्वर्ग ‘केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान’.
भरतपुर का केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
आगरा से सिर्फ एक घंटे की दूरी पर भरतपुर में केवलादेव राष्ट्रीय है. यह देश का सबसे बड़ा पक्षी विहार है. इसे देखने का सबसे अच्छा समय भी अक्टूबर से दिसंबर है. ऐसे में वीकेंड पर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह राष्ट्रीय उद्यान बेस्ट रहेगा.
साइकिल की कर सकते हैं सफारी
बर्ड सेंचुरी में आप सुबह पहुंच सकते हैं. यहां भारतीय पर्यटकों के लिए 165 रुपये का टिकट है. स्टूडेंट्स के लिए 65 रुपये का टिकट है. इसके अलावा यहां आप साइकिल की सफारी भी कर सकते हैं. इसका अलग से किराया है. पक्षी विहार का शुरुआती हिस्सा झाड़ियों से भरा है लेकिन जैसे—जैसे भीतर पहुंचते गए, इसका रंग रूप, गंध सम्मोहित करती जाएगी. यहां का वेटलैंड एरिया तो अद्भुत है. शांत पानी में सफेद बगुलों से लेकर कई तरह की बतखें और बिल स्टॉर्क दिख जाएंगे. इसके अलावा केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में किंगफिशर पक्षी भी खास है. यूनेस्कों के अनुसार यहां 375 प्रजातियों का घर है.