मथुरालीक्स...गोवर्धन में उद्योगपति अनंत अंबानी कर रहे परिक्रमा. जतीपुरा स्थित श्री गिरिराज मुखारबिंद मंदिर में की पूजा अर्चना..कल बांकेबिहारी जी के करेंगे दर्शन. राज्यसभा सांसद धनराज परिमल नाथवानी भी साथ
मशहूर उद्योगपति अनंत अंबारी आज शुक्रवार को मथुरा पहुंच गए हैं. वह गोवर्धन स्थित गंगा धाम पहुंचे है. यहां पहुंचकर उन्होंने जतीपुरा स्थित गिरिराज महाराज के मुखारबिंद मंदिर पर दर्शन किए. मंदिरों के पुरोहितों ने उनहें प्रसादी दुपट्टा भेंट किया. इसके बाद गिरिराज जी महाराज की परिक्रमा पैदल शुरू की. परिक्रमा के दौरान अनंत अंबानी चमकीले भगवा रंग के कढ़ाईदार कुर्ते और सिर पर पीली पगड़ी बांधे नजर आए. भारी भीड़ को देखते हुए उनके चारों ओर कड़ा सुरक्षा घेरा बनाया गया है. अनंत अंबानी के साथ रिलायंस ग्रुप के प्रेसिडेंट और समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद धनराज परिमल नाथवानी भी उनके साथ पैदल चलते दिखाई दिए.
सुबह बांकेबिहारी जी के दर्शन करेंगे
रिपोर्ट के अनुसार रात में परिक्रमा पूरी करने और विश्राम के बाद अगले दिन सुबह उनका वृंदावन स्थित विश्व प्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन और विशेष पूजा अर्चना का कार्यक्रम है. अनंत अंबानी का काफिला सुरक्षा व्यवस्था के बीच गोवर्धन पहुंचा. यहां स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया. अनंत अंबानी इससे पहले 23 नवंबर को वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और मां अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन और पूजन के लिए भी पहुंचे थे.