आगरालीक्स आगरा में तीन बच्चों की मां 24 साल के युवक पर शादी का दबाव बना रही थी, उसे वीडियो कॉल करती थी।
आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र की नई आबादी की रहने वाली सकिला ने मुकदमा दर्ज कराया है, उनका कहना है कि उनके 24 साल के बेटे आदिल अली को उनके भाई की बेटी ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया, वह मुरैना में रहती है और तीन बच्चों की मां है।
बेटे पर बनाया शादी का दबाव
आरोप है कि उनके बेटे पर वह शादी का दबाव बना रही थी, आए दिन वीडियो कॉल कर हाथ पर गोली रखकर कहती थी कि जान दे दुंगी इससे बेटा परेशान रहता था। आठ नवंबर को वह मुरैना की रहने वाली एक युवती से बेटे का रिश्ता करने गईं थी, बेटा आदिल घर पर अकेला था। वापस आईं तो आदिल का शव मिला। इस मामले में महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस जांच कर रही है।