Friday , 27 November 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Agra College Teacher & Gen G students agitates against Agra Metro
बिगलीक्स

Agra News: Agra College Teacher & Gen G students agitates against Agra Metro

19

आगरालीक्स आगरा मेट्रो के खिलाफ सड़क पर उतरे आगरा कॉलेज के जेन जी, बोले एक कचौड़ी दो समोसा इन मेट्रो वालों का क्या भरोसा, जानें पूरा मामला।
आगरा कॉलेज के खेलकूद मैदान पर मेट्रो स्टेशन का निर्माण पूरा हो चुका है। 27 बीघा खेदकूद मैदान में से पांच बीघा जमीन पर मेट्रो स्टेशन बना है। गुरुवार को मेट्रो के कर्मचारियों ने खेलकूद मैदान के गेट के पास लगे ​शिलापट्ट को तोड़ दिया इसका विरोध करने पर शिक्षक के साथ अभद्रता की गई। इससे आक्रोशित आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र सुबह कॉलेज से नारेबाजी करते हुए मेट्रो स्टेशन पर पहुंच गए। इससे एमजी रोड पर जाम लग गया है, जमकर नारेबाजी करने के बाद छात्र मेट्रो स्टेशन के अंदर बैठ गए। छात्रों ने एक कचौड़ी दो समोसा इन मेट्रो वालों का क्या भरोसा। आगरा कॉलेज के जेन जी हैं, तानाशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे के नारे लगाए। कई घंटे हंगामा चलता रहा।
प्राचार्य कार्यालय में मेट्रो के परियोजना निदेशक के साथ हुई वार्ता
आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीके गौतम के कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट अमित शुक्ला की मौजूदगी में आगरा मेट्रो परियोजना के निदेशक अरविंद कुमार राय से वार्ता की गई।
वार्ता में कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट एवं दृढ़ता से अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मेट्रो परियोजना के लिए आगरा कॉलेज द्वारा जितनी भूमि निर्धारित एवं चिन्हित करके उपलब्ध कराई गई है, केवल उतनी ही भूमि का उपयोग किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त कॉलेज की एक इंच भूमि भी मेट्रो परियोजना को नहीं दी जाएगी।


सोमवार को जमीन की होगी पैमाइश
वार्ता में तय किया गया है कि सोमवार को मेट्रो परियोजना के निदेशक एवं आगरा कॉलेज प्रशासन के प्रतिनिधियों की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर भूमि की विधिवत पैमाइश कराई जाएगी। इस संयुक्त पैमाइश के माध्यम से उपलब्ध कराई गई भूमि की वास्तविक सीमा का निर्धारण एवं सत्यापन किया जाएगा, ताकि भविष्य में भूमि को लेकर किसी प्रकार का विवाद अथवा अनधिकृत अतिक्रमण की स्थिति उत्पन्न न हो। वार्ता में कॉलेज की भूमि, खेल मैदान एवं अन्य संपत्तियों को मेट्रो परियोजना के कार्यों से पहुंची क्षति का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया कि संपत्ति को हुई वास्तविक क्षति का विधिवत आकलन कराया जाएगा तथा उसके अनुरूप मेट्रो प्रशासन से नियमानुसार उचित मुआवजे की मांग की जाएगी। कॉलेज की संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई सुनिश्चित करना मेट्रो प्रशासन की जिम्मेदारी होगी।

इसके अतिरिक्त कॉलेज प्रशासन द्वारा पूर्व में प्रस्तुत सभी 10 सूत्रीय मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। कॉलेज प्रशासन ने दोहराया कि जिन शर्तों एवं बिंदुओं पर पूर्व में सहमति बनी थी, उन सभी का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। इस पर परियोजना निदेशक अरविंद कुमार राय ने आश्वासन दिया कि सोमवार तक सभी 10 बिंदुओं पर लिखित जवाब उपलब्ध कराया जाएगा तथा प्रत्येक कार्य को पूरा करने के लिए स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित करते हुए समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत की जाएगी। साथ ही पूर्व में सहमति के आधार पर निर्धारित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा।
अभद्रता करने वाले मेट्रो के कर्मचारी को हटाया
कॉलेज के एक शिक्षक साथी के साथ मेट्रो कर्मचारियों द्वारा किए गए कथित दुर्व्यवहार का मामला भी गंभीरता से उठाया गया। इस संबंध में थाना लोहामंडी, आगरा में तहरीर दिए जाने की जानकारी देते हुए संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई। सिटी मजिस्ट्रेट अमित शुक्ला ने प्रकरण की जांच कराकर विधिसम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, परियोजना निदेशक ने जानकारी दी कि संबंधित घटना में अभद्रता करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें सेवा से हटा दिया गया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Passer-by save 30 year old woman at Waterworks Flyover

आगरालीक्स आगरा में पति के किसी अन्य महिला से संबंध होने के...

बिगलीक्स

Agra News: YEIDA approves Eco Friendly New Agra Urban Center in Masterplan 2041 for 14 Lakh Residential capacity, Sports village

आगरालीक्स आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे के​ किनारे 14 हजार हेक्टेयर में विकसित...

बिगलीक्स

Agra News: Fire break out in restaurant in Agra

आगरालीक्स आगरा के बीकानेरवाला रेस्टोरेंट की किचन की चिमनी से निकली चिंगारी,...

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 27th November 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानेंआगरा में शुक्रवार सुबह से...

error: Content is protected !!