आगरालीक्स डायोसिस आफ आगरा के बिशप रेव. हेरोल्ड अमिताभ चुने गए हैं। जानें कैसे हुआ चुनाव, 11 पादरियों के बीच चुनाव हुआ।
डायोसिस आफ आगरा के बिशप पद के लिए 11 पादरियों ने आवेदन किया था, चुनाव में डायोसिस आफ आगरा के 10 और चर्च आफ नार्थ इंडिया यानी सीएनआई सीनेट के 10 सदस्यों को मतदान करना था। डायोसिस आफ आगरा का क्षेत्र पश्चिमी उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड तक फैला हुआ है।
प्रत्याशियों को अपना विजन रखने के लिए 30 मिनट का दिया गया समय
चुनाव से पहले प्रत्याशियों को अपना विजन रखने के लिए 30- 30 मिनट का समय दिया गया। रेव. हेराल्ड ने अपने विजन में डायोसिस के विकास, धार्मिक संस्थाओं के विस्तार और बेहतर कार्यप्रणाली को प्राथमिकता दी।11 प्रत्याशियों में से तीन अयोग्य घोषित कर दिए गए। चुनाव में रेव. हेराल्ड अमिताभ को 14 मत वोट मिले। जबकि आगरा के ही पादरी संतोष पांडे दूसरे स्थान पर रहे।
29 नवंबर को होगा अभिषेक
47 साल के रेव. हेराल्ड अमिताभ मूल रूप से देहरादून के रहने वाले हैं और प्रारंभिक शिक्षा देहरादून में ही हुई है। 2008 में पुरोहित के पद पर अभिषेक हुआ, उसके बाद से वे डायोसिस आफ आगरा के धर्मक्षेत्र के पुरोहित के रूप में काम कर रहे थे। 2024- 25 में सेंट पॉल चर्च से जुड़े रहे, 2025 -26 में सेंट जोंस चर्च सिकंदरा में पादरी की सेवाएं दी। निर्वाचित बिशप रेव. हेराल्ड अमिताभ की 28 नवंबर को रिट्रीट होगी, 29 नवंबर को सुबह 9.30 बजे सदर बाजार स्थित सेंट जॉर्जेज कैथेड्रल में उनका अभिषेक किया जाएगा। इस कैथेड्रल में रखी कुर्सी पर नए बिशप विराजमान होंगे।
ये थे प्रत्याशी
रेव. ज्योति सैमुअल सिंह, रेव. रोशन लाल, रेव. अनीश क्रिस्टोफर जैकब, रेव. अमन अभिषेक प्रसाद, रेव. अश्विन आर्थर प्लोमर, रेव. राजीव चंद, रेव. परितोष अभिषेक नोएल, रेव. संतोष पांडे, रेव. नथानिएल दास और रेव. वेबस्टर सैमुअल जेम्स।