आगरालीक्स… आगरा में कोठी के बाहर खडी स्विफ्ट कार से आग की लपटें उठने लगी, देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई, लोग कुछ समझ पाते तब तक आग जलकर स्वाह हो गई।
आगरा के शिवनगर शाहगंज निवासी मनीष ने बुधवार को अपनी स्विफ्ट कार घर के बाहर खडी की थी, गुरुवार तडके आग से लपटें उठने लगी, कार की लपटें तेज होने पर आस पास के लोग आ गए, मनीष भी अपने घर से बाहर निकल आए। लोगों ने आग को काबू करने के प्रयास किए, सबमर्सिबल से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग की लपटें तेज होती चली गईं।
सकरी गली में नहीं पहुंच सकी फायर ब्रिगेड
कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाडी पहुंच गई लेकिन शिव नगर में जिस जगह कार में आग लगी थी वह सकरी गली थी। इसके चलते फायर ब्रिगेड की गाडी आगे नहीं बढ सकी और कुछ ही देर में आग जलकर स्वाह हो गई।