आगरालीक्स ..आगरा में बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान और उनकी बेटी सुहाना खान पहुंची। उन्होंने ताज का दीदार किया और वीडियो कॉल के द्वारा शाहरुख खान को ताजमहल के संगमरमी हुस्न से रूबरू कराने के साथ मोहब्बत की बेमिसाल निशानी का एहसास कराया।
आगरा में गुरुवार को दोपहर 3.30 बजे करीब गौरी खान और बेटी सुहाना खान 15 लोगों के दल के साथ ताजमहल पहुंचीं। ताज पूर्वी गेट से प्रवेश करने के बाद गौरी खान रॉयल गेट से ताज के अंदर पहुंचीं। ताज में मौजूद सैलानियों ने गौरी खान को पहचान लिया। वह उनके पास जाने लगे। परंतु उनकी सुरक्षा में मौजूद बाउंसर्स और सीआईएसएफ के जवानों ने सैलानियों को दूर किया। गौरी खान और सुहाना अपने साथियों के साथ मुख्य गुंबद पर पहुंचीं। वहां गाइड से ताज के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी की। ताज भ्रमण के दौरान गौरी और सुहाना ने अपने साथियों के साथ कई फोटो खिंचाए।
वीडियो कॉल करती हैं गौरी खान
उनके साथ शाहरुख खान नहीं थे, ऐसे में गौरी खान वीडियो कॉल से शाहरुख खान से जुडी रहीं, उन्हें ताजमहल का दीदार कराया।
