Wednesday , 22 April 2026
Home बिगलीक्स After rat, monkey menace bring down house in Agra, Video
बिगलीक्स

After rat, monkey menace bring down house in Agra, Video

104

आगरालीक्स… आगरा में चूहों के बाद बंदरों ने ​एक मकान गिरा दिया, बंदरों का झुंड मकान को हिलाने लगा, आगरा में आए तूफान के बाद से मकान में दरार आ गईं थी। बंदरों के झुंड द्वारा मकान हिलाने पर भरभरा कर गिर गया।
आगरा में 11 अप्रैल को आए तूफान में के एमपी पुरा गुम्मट में एक मकान में दरार आ गईं थी, इसके बाद मकान को खाली कर दिया था, यहां बंदरों का भी आतंक है। शुक्रवार दोपहर में बंदरों का झुंड आ गया, मकान के आस पास पेड और बिजली के तारों पर बंदरों ने झूलना शुरू किया, इससे दरकते मकान की दीवार भी हिलने लगी, कुछ ही देर में मकान भरभरा कर गिर गया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन स्थानीय लोगों ने वीडियो बना लिया।
लाइव वीडियो

चूहों ने खोखला किया मकान गिरा
15 अप्रैल 2018 को आगरा में मनकामेश्वर मंदिर के पास चूहों ने मकान की नींव को खोखला कर दिया, लोगों की आंखों के सामने तीन मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया, इसका वीडियो सामने आने के बाद खलबली मची हुई है। दहशत में आस पास के लोगों ने भी मकान खाली कर दिया है।
आगरा के पीपल मंडी क्षेत्र के पार्षद रवि माथुर ने https://agraleaks.com/ को बताया कि आगरा में मनकामेश्वर मंदिर के पास कचहरी घाट की टीले वाली गली में सुधीर वर्मा का मकान है, तीन मंजिला मकान में वे परिवार के साथ रहते हैं, परिवार में आठ सदस्य हैं। यह मकान टीले पर है। आस पास में बडी संख्या में चूहे हैं, सालों से चूहे मकान की नींव से मिटटी निकाल रहे हैं। चूहों ने नींव को खोखला कर दिया है। शनिवार को उनके मकान के एक कमरे में मिटटी गिरने की आवाज हुई, मकान गिरने की आशंका पर वे अपने घर से बाहर निकल आए।
सुबह भरभरा कर गिरा तीन मंजिला मकान
रविवार सुबह सुधीर वर्मा अपने परिवार के साथ दूसरे मकान में पहुंच गए, इसके कुछ देर बाद ही उनका तीन मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया, मकान के गिरते हुए का वीडियो भी लोगों ने बना लिया। अब यह वीडियो ग्रुपों पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में पहाडों पर भूकंप आने पर गिरते मकान का नजारा

वायरल हुए वीडियो पर पहाडों पर भूकंप और भूस्खलन होने पर मकान धाराशाही हो जाते हैं, इसी तरह का नजारा वीडियो में दिखाई दे रहा है। तीन मंजिला मकान भरभरा कर गिर रहा है, करीब 13 सेकेंड के वीडियो में मकान गिरता हुआ दिखाई दे रहा है।
21 मकान हो चुके हैं खोखले
पीपली मंडी क्षेत्र में टीले वाली गली है, गली में टीले पर मकान हैं। इन मकानों के आस पास चूहों का आतंक है। 21 मकानों की नींव खोखली हो चुकी है, आए दिन मकान गिरते रहते हैं। लेकिन पूरा मकान नहीं गिरा है, तीन मंजिला मकान के गिरने से लोगों में दहशत है और मकान खाली कर चले गए हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura Live News: Pregnant Girl friend killed by Man & His friend, Arrested in Police encounter, Video

मथुरालीक्स… Mathura News: वृंदावन घूमने आई गर्भवती गर्लफ्रेंड की उसके ब्वायफ्रेंड ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Pit hole in 12 road after 6 Month, Found in Third Party survey

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लाखों रुपये से बनीं 12 सड़कें छह...

बिगलीक्स

Obituaries of Agra on 22nd April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman stop marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स..Agra News: . आगरा में रिलेशनशिप में रह रही युवती के हंगामा...

error: Content is protected !!