Wednesday , 22 April 2026
Home बिगलीक्स IPL betting racket busted, Agra’s Bookie Shyam Bora & 2 other arrested
बिगलीक्स

IPL betting racket busted, Agra’s Bookie Shyam Bora & 2 other arrested

120

आगरालीक्स… आगरा के बडे सटोरिया सहित चार को आईपीएल के आॅनलाइन सटटे में पकडा है, इसके बाद एसटीएफ आगरा के कई बडे सटोरियों को पकडने की तैयारी में है, इनके पास से 21 लाख कैश, लैपटॉप और मोबाइल जब्त किए गए हैं। पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।
आगरा का बडा सटोरिया श्याम बोरा नोएडा से आईपीएल का आॅनलाइन सटटा का खेल खेल रहा था। शुक्रवार रात को नोएडा पुलिस ने कसाना थाना क्षेत्र के जेपी ग्रीन्स में छापा मारा, आईपीएल का आॅनलाइन सटटे में आगरा के श्याम बोरा के साथ ही अंकित और शैलेष को दबोच लिया। इनके पास से 21 लाख रुपये कैश, 40 मोबाइल, तीन लैपटॉप, दो वाई फाई मॉडम, एक मोबाइल सिग्नल बूस्टर एंटीना, तीन एलईडी और प्रिंटर जब्त किए गए हैं।
हर बॉल पर लग रहा सटटा
आईपीएल का आॅनलाइन सटटा यूपी में चल रहा है, एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि आगरा सहित एक बडे हिस्से में श्याम बोरा द्वारा सटटा खिलवाया जा रहा था, हर बॉल, ओवर और खिलाडी द्वारा बनाए जाने वाले रनो के पूर्वअनुमान पर सटटा लग रहा था। यह हर टीम और खिलाडी के लिए अलग अलग है। श्याम बोरा के स्थानीय स्तर पर काम कर रहे लोग सटटे की रकम को वसूलने और देने का काम कर रहे थे।
आगरा के बडे बुकी निशाने पर
नोएडा और लखनउ एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में श्याम बोरा सहित चार लोग पकडे गए हैं। टीम इनसे पूछताछ कर रही है, इसमें आगरा के कई बुकी के नाम भी सामने आए हैं। इसके बाद बडे स्तर पर कार्रवाई होनी है।
आगरा के बडे खिलाडियों पर होगी कार्रवाई, बोले एसएसपी

एसएसपी अमित पाठक का कहना है कि आईपीएल में बडे खिलाडी सटटा लगा रहे हैं, अभी जो इनपुट मिल रहे हैं, उसके आधार पर टीमें बनाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। बडे खिलाडी के आॅपरेट करने पर उसे पकडा जाएगा, इसके लिए टीमें काम कर रही हैं।
9 फरवरी को सटटा रैकेट पकडा
9 फरवरी 2018 को आगरा में सटटा कराने वाला रैकेट पकडा गया है, पुलिस ने सरगना सहित 11 लोगों को अरेस्ट किया है। इनके पास से रुपये भी जब्त किए गए हैं।
आगरा पुलिस सटटा और जुआ कराने वालों की धरपकड कर रही है। ऐसे में शुक्रवार को पुलिस ने न्यू आगरा के नगला पदी में छापा मारा। पुलिस ने सटटा कराते सरगना संजय कश्यप सहित 11 को अरेस्ट कर लिया, इनके पास से पुलिस ने 45 हजार रुपये जब्त किए हैं। इनके खिलाफ थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
6 जनवरी को पकडा रैकेट
आगरा में हाई प्रोफाइल सटटा रैकेट पकडा गया है, पुलिस ने सटटा संचालक सहित 20 सटोरियो को पकडा है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र में आॅनलाइन गेम लक्ष्य की आड में सटटे का खेल चल रहा है। शनिवार को पुलिस ने संचालक सहित 20 सटोरियों को अरेस्ट कर लिया। पुलिस के मुताबिक, लक्ष्य इंडिया क्विज गेम के नाम अक्टूबर 2016 में मनोरंजन विभाग से लाइसेंस लेकर सट्टे का यह खेल शुरू हुआ। फ्रीगंज में टीन शेड में कंप्यूटर और लैपटॉप रखकर यह काम शुरू हो गया। सुबह नौ बजे से लेकर शाम सात बजे तक चलने वाले इस गेम के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती थी। शनिवार शाम एसओ हरीपर्वत महेश चंद्र गौतम ने पुलिस टीम के साथ यहां छापा मारा। यहां से संचालक समेत बीस लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें फ्रीगंज निवासी गोपाल पुत्र सत्यप्रकाश, ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी विजय गौतम और महेश चंद्र को गिरफ्तार कर लिया। इनके साथ 17 ऐसे लोग हैं, जो सट्टा लगाने आए थे। टीन शेड में रखे लैपटॉप, कंप्यूटर, 32902 रुपये
अंग्रेजी में गेम, अनपढ सटोरियो
पुलिस ने बताया कि आॅनलाइन गेम में इंग्लिश में गेम दिखाया जाता है, इसका जवाब देना होता है। मौके से पकडे गए सटोरियो अनपढ हैं वे हिंदी लिख नहीं पाते अंग्रेजी कैसे समझ सकते हैं। इस आधार पर पुलिस ने 20 सटोरियों पर कार्रवाई की है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura Live News: Pregnant Girl friend killed by Man & His friend, Arrested in Police encounter, Video

मथुरालीक्स… Mathura News: वृंदावन घूमने आई गर्भवती गर्लफ्रेंड की उसके ब्वायफ्रेंड ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Pit hole in 12 road after 6 Month, Found in Third Party survey

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लाखों रुपये से बनीं 12 सड़कें छह...

बिगलीक्स

Obituaries of Agra on 22nd April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman stop marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स..Agra News: . आगरा में रिलेशनशिप में रह रही युवती के हंगामा...

error: Content is protected !!