आगरालीक्स… आगरा में ताजमहल और आगारा किला के बीच जिला प्रशासन द्वारा यमुना किनारे ताज व्यू गार्डन बनाया जा रहा है, इसका शिलान्यास किया गया, इसे मैरिज डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किए जाने पर विचार चल रहा है।
मंगलवार को ताज व्यू गार्डन का शिलान्यास किया गया, यह गार्डन ताजमहल और आगरा किला के बीच में यमुना किनारे 50 हेक्टेयर जमीन पर बनाया जाएगा। इसे पर्यटकों के लिए सेल्फी प्वाइंट के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था के साथ ही पौधे भी लगाए जाएंगे। यहां से पर्यटक ताजमहल और आगरा किला दोनों का ही दीदार कर सकेंगे। एससी आयोग के चेयरमैन रामशंकर कठेरिया ने कहा कि यह पार्क देश का सबसे बड़ा सेल्फ़ी और मैरिज डेस्टिनेशन के रूप में होगा।
मेयर नवीन जैन ने कहा कि ताज व्यू गार्डन को मैरिज डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा सकता है, इससे यहां के पर्यटक को फायदा होगा, इसमें नगर निगम भी आर्थिक मदद करेगा, पार्क में फाउंटेन लगवाए जाएंगे। डीएम गौरव दयाल आदि मौजूद रहे।
सिविल एन्क्लेव में एयरकार्गों की मांग
सिविल सोसायटी आगरा ने आगरा के सिविल एन्क्लेव से संबधित विस्तार एवं सेवाओं के उच्चीकरण किये जाने की योजनाओं की जानकरी मांगी है। सोसायटी के जनरल सैकेट्री अनिल शर्मा ने कहा है कि ,प्रत्येक एयरपोर्ट के विस्तार एवं विकास की कार्ययोजना होती है ,आगरा के प्रस्तावित सिविल एन्कलेव के लिये भी कार्य योजना है। सोसायटी की ओर से यह एयरपोर्ट अथार्टी को स्मृरण करवा के यह जानकारी भी पूछी गयी है कि सिविल एन्कलेव के लिये जो प्रचारित योजना है उसमें से 4 हेक्टेयर जमीन प्रशासन के द्वारा उपलब्ध नहीं करवायी जा रही है । इस जमीन की कमी का मूल योजना के क्रियान्वयन पर क्या प्रभाव पडेगा। प्रस्तावित जमीन में से 4 हेक्टेयर जमीन की उपलब्धता के न होने से क्या भविष्य की विस्तारयोजना प्रभावित नहीं होंगी।उपरोक्त संशय को स्पष्ट करने के साथ ही सिविल सोसायटी ने यह भी जानना चाह है कि सिविल एन्कलेव के प्रोजेक्ट में एयरकार्गो का बनाया जाना शामिल है या नहीं ।