Monday , 26 October 2026
Home बिगलीक्स Woman forced for 3 time abortion for boy child birth in Agra, FIR lodged
बिगलीक्स

Woman forced for 3 time abortion for boy child birth in Agra, FIR lodged

165

आगरालीक्स… आगरा में दो बेटी होने के बाद युवती को जेठ के कमरे में भेज दिया, जिससे उसके बेटा हो जाए, इसके बाद ननदोई के कमरे में सुला दिया, कोख में बेटी होने पर तीन बार गर्भपात कराया। युवती के गंभीर आरोप के बाद गर्भपात कराने, रेप, मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
आगरा के थाना लोहामंडी क्षेत्र की युवती थाने के चक्कर लगा रही थी, पुलिस ने दहेज उत्पीडन में मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा। इस पर विवाहिता युवती एडीजी अजय आनंद के पास पहुंच गई। एडीजी जोन के निर्देश के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। विवाहिता युवती ने मुकदमे में लिखाया है कि नौ फरवरी 2013 को उसका निकाह हुआ था। वह तीन बार गर्भवती हुई। पति ने अल्ट्रासाउंड कराया। तीनों बार कोख में बेटी थी। कोख में ही बेटी की हत्या के लिए तीन बार गर्भपात कराया गया।
अल्ट्रासाउंड कराने से इन्कार के बाद हुई दो बेटियां
युवती चौथी बार गर्भवती हुई, पति ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा जिससे पता चल जाए कि कोख में बेटा है या बेटी। युवती ने अल्ट्रासाउंड कराने से इन्कार कर दिया। युवती ने बेटी को जन्म दिया। युवती पांचवी बार गर्भवती हुई, इस बार भी उसने अल्ट्रासाउंड कराने से इन्कार कर दिया और युवती ने बेटी को जन्म दिया। युवती का आरोप है कि बेटी होने पर उसके पति ने उसे बेहरमी से पीटा, वह अपनी बेटियों को बहुत प्यार करती है।
जेठ और ननदोई के साथ सुला दिया
युवती का आरोप है कि ससुरालीजनों चाहते हैं कि उसकी कोख से बेटा जन्म ले, इसके लिए उसके साथ एक जनवरी 2018 को जेठ ने रेप किया, उसने विरोध किया। ससुरालीजनों ने उसे चुप रहने की धमकी दी। दो मई 2018 को ननदोई ने रेप किया। ससुराल में उसकी किसी ने नहीं सुनी। ससुराल से निकलने के लिए उसने मायके सूचना कराई। उसके भाई उसे लेने आए। उनके साथ मारपीट की गई। युवती केा मुकदमे के लिए उसे चक्कर काटने पड़े। उसने एडीजी से शिकायत की। उन्होंने थाने भेजा। पुलिस ने थाने में तहरीर में दहेज उत्पीड़न की बात लिखाई। उसने इसकी फिर शिकायत की। उससे दोबारा तहरीर ली गई। ससुरालीजनों के खिलाफ गर्भपात, दुराचार, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

error: Content is protected !!