Air Deccan flight from Delhi to Agra from 14 June
आगरालीक्स… आगरा के लिए अच्छी खबर है। अब दिल्ली से आगरा के लिए फ्लाइट शुरू हो रही है, एयर डेक्कन की फ्लाइट छह दिन दिल्ली से आगरा आएगी, इसकी शुरूआत 14 जून से की जा रही है।
एयर डेक्कन की वेबसाइट पर आगरा से दिल्ली फ्लाइट का ब्योरा वेबसाइट पर अपलोड किया है। इसमें दिल्ली से आगरा की फ्लाइट रविवार को छोडर सप्ताह के छह दिन आएगी। दिल्ली से आगरा के लिए फ्लाइट सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को आएगी।
एक घंटा 10 मिनट में आगरा से दिल्ली
फ्लाइट दिल्ली से शाम 6.50 पर चलकर रात्रि 8.00 बजे आगरा पहुंचेगी। आगरा से रात 8.15 पर उड़ान भरकर रात्रि 9.25 बजे दिल्ली पहुंचेगी। आगरा से दिल्ली तक का हवाई सफर एक घंटा 10 मिनट का होगा। डेक्कन ने इसका शेड्यूल तय कर फ्लाइट नंबर भी घोषित कर दिया है।
1860 में एक तरपफ की यात्रा
एयर डेक्कन की वेबसाइट पर शिडयूल के साथ ही फेयर भी अपलोड किया गया है। आगरा से दिल्ली तक फ्लाइट का फेयर 1486 रुपये है और 374 रुपये टैक्स है। इस तरह एक तरफ का किरया 1860 रुपये है।
31 अगस्त तक आगरा से दिल्ली के लिए सीधी फ्लाइट
एयर डेक्कन द्वारा रविवार को छोडकर सप्ताह के अन्य दिनों 14 जून से शुरू हो रही आगरा से दिल्ली की सीधी फ्लाइट 14 जून से शुरू हो रही है। आगरा से दिल्ली की फ्लाइट 31 अगस्त तक चलेगी। अभी आगरा से दिल्ली तक की सीधी फ्लाइट नहीं है। एयर इंडिया की दिल्ली से खजुराहो होते हुए आगरा आने वाली एक फ्लाइट थी। वह भी सप्ताह में तीन दिन ही आती है।