आगरालीक्स… आगरा मे यमुना में नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई, एक दिन बाद दोनों के शव यमुना से बाहर निकाले जा सके, इससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
आगरा के शाहगंज के रामनगर पुलिया निवासी शिवा और करन शनिवार दोपहर में कैलाश मंदिर के पास यमुना नदी में नहाने गए थे। उनके साथ एक और दोस्त था। शिवा और करन कैलाश पुल के नीचे चले गए, वहां दोनों डूब गए, तीसरे दोस्त ने शोर मचाया, स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों को बचाने की कोशिश की लेकिन वे डूब गए।
एक दिन बाद निकले शव
करन और शिवा के डूबने की जानकारी होने के बाद परिजन भी पहुंच गए, अंधेरा होने से तलाश नहीं हो सकी। रविवार सुबह पुलिस और निजी गोताखोरों द्वारा तलाश की गई। शिवा और करन के शव मिल गए। इससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।