Friday , 19 June 2026
Home बिगलीक्स Fake IAS arrested before ring ceremony of retired officer daughter in Agra
बिगलीक्स

Fake IAS arrested before ring ceremony of retired officer daughter in Agra

132

आगरालीक्स…. आगरा में रिटायर अधिकारी की बेटी से सगाई करने पहुंचा फर्ज़ी आईएएस अधिकारी अरेस्ट,फर्ज़ी आईएएस अधिकारी खुद को पांडिचेरी के लेफ्टिनेंट गवर्नर का ओएसडी बता रहा था, पुलिस द्वारा सख्ती से की गई पूछताछ में उसने कबूल किया है कि वह बीएससी करने के बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी करने दिल्ली पहुंच गया। सिविल सर्विसेज में चयन न होने के बाद उसने शादी में दहेज से करोडों रुपये कमाने के लिए फर्ज़ी आईएएस अधिकारी बनकर आगरा के रिटायर अधिकारी को जाल में फंसा लिया।
आगरा के न्यू आगरा में एक रिटायर अधिकारी रहते हैं, वे शिक्षा विभाग से रिटायर हुए हैं। उनकी बेटी पीएचडी हैं, उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए मेट्रीमोनियल साइट पर प्रोफाइल डाला था, इसके बाद से उनके पास कॉल आने लगे। मई में उनके पास गाज़ीपुर निवासी डॉ मंजीत राज ने खुद को आईएएस बताते हुए फोन से संपर्क किया। उसने अपनी पोस्टिंग पांडिचेरी के लेफ्टिनेंट गवर्नर के ओएसडी के पद पर बताई। उसने बताया कि उसका एक फ्लैट दिल्ली में भी है।
फेसबुक से लेकर गांव में आईएएस अधिकारी
बेटी के रिश्ते से पहले रिटायर अधिकारी डॉ मंजीत के गांव गाजीपुर गए, वहां भी उन्हें सभी ने बताया कि मंजीत आईएएस अधिकारी है, उन्होंने मंजीत की पफेसबुक प्रोफाइल भी चेक की, इसमें संसद भवन समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर उसके फ़ोटो पोस्ट थे। इसके बाद उन्होंने रिश्ते की बात की और लड़की वाले बनारस गए। मंजीत राज और उसके परिजनों को एक होटल में बुलाकर रिश्ता 20 मई को बनारस के एक होटल में रिश्ता पक्का करते हुए 4.51 लाख रुपए देकर रोका कर दिया।
चार करोड मांगा दहेज,
रिश्ता पक्का होने के बाद आगरा में तीन जून को सगाई होनी थी, शादी के लिए डॉ मंजीत ने चार करोड की दहेज की मांग रखी। इसके बाद रिटायर अधिकारी ने अपने परिजनों को भी आईएएस से बेटी का रिश्ता करने की जानकारी दी, इस पर उन्होंने आईएएस के बारे में जानकारी मांगी कि वह किस बैच का है, इससे पहले कहां कहां रहा है, जिससे उसके बारे में और जानकारी जुटाई जा सके। इसके बाद रिटायर अधिकारी ने मंजीत से उसकी पूर्व की पोस्टिंग और साथी आईएएस अफ़सरों के बारे में पूछा तो वह गुमराह करता रहा।
सगाई से पहले पकडा गया

fake ias

रविवार रात को फर्ज़ी ईएएस डॉ मंजीत परिवार और दोस्तो को लेकर सगाई करने रिटायर अधिकारी के घर पहुंच गया, उन्होंने पूछताछ की तो डॉ मंजीत जाल में फंसता चला गया, रिटायर अधिकारी ने पुलिस बुला ली, उसे हिरासत में ले लिया।
पुलिस पूछताछ में खुला खेल
पुलिस डॉ मंजीत को थाने ले आई, वह पहले ​पुलिस को राजनीतिक और आईएएस लॉबी से संबंध बताते हुए गुमराह करने का प्रयास करता रहा। पुलिस के सख्ती दिखाने पर के बाद मंजीत ने कहा कि वह बीएससी है। दिल्ली में सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा था, वह प्री एग्जाम पास कर चुका है लेकिन सिविल सर्विसेज में सफल नहीं हो सका, इसके बाद उसने फर्जी आईएएस अफसर बनकर शादी करके करोड़पति बनने की योजना बनाई।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Businessman & his son died in road accident on Yamuna Express way Baldev Mathura

आगरालीक्स….Agra News: यमुना एक्सप्रेस वे और आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे,...

बिगलीक्स

Agra Live News: Medicity develop in 60 hectare near Inner Ring road Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के ग्रेटर आगरा में 60 हेक्टेयर में मेडिसिटी...

बिगलीक्स

Mathura Live News: Agra Youth drown in Radhkund died

मथुरालीक्स …आगरा का युवक गोवर्धन परिक्रमा के दौरान राधाकुंड में स्नान करते...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman climb over third floor of hotel in Tajganj

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में निर्माणाधीन होटल की तीसरी मंजिल पर चढ़ी महिला,...

error: Content is protected !!