आगरालीक्स… आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर कार पलटी, हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर कार में फंसे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला जा सका। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, ये दिल्ली जा रहे थे।
सोमवार सुबह यमनुा एक्सप्रेस वे पर खंदौली टॉल प्लाजा के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई, कार में पफंसे लोगों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग आ गए। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार में एक ही परिवार के चार लोग पश्चिम बंगाला से दिल्ली जाने के लिए निकले थे, यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में मां और बेटे को ज्यादा चोट आईं हैं। इन्हें एसएन में भर्ती किया है।
एक जून को हादसे में तीन की मौत
एक जून 2018 को आगरा में एक्सप्रेस पर भीषण हादसा, इनोवा अनियंत्रित होकर पलटी, तीन की मौत से मचा कोहराम। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हैं, चीख पुकार मचने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से शव और घायलों को बाहर निकाला जा सका। भीषण हादसे में घायल हुए लोगों को एसएन में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रहन कला टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित इनोवा डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई, भीषण हादसे की तेज आवाज और चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग आ गए। उन्होंने इनोवा में फंसे घायलों को बाहर निकाला, इसमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में एक बच्चा, महिला सहित तीन लोग हैं और हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। भीषण हादसे में घायल हुए लोगों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
वैष्णों देवी से लौट रहे थे दो परिवार
पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि
लखनऊ के फरीद नगर के निवासी विजय सिंह अपने परिवार और दोस्त राजेश सिंह के परिवार के साथ वैष्णो देवी गए थे। वहां उन्होंने 30 मई को बेटे अर्जित का पाचवां जन्मदिन मनाया। इसके बाद इनोवा से लखनऊ लौट रहे थे। गाडी में दोनों परिवार के आठ लोग थे, यमुना एक्सप्रेस वे से आगरा पहुंचे।
जन्मदिन मनाने के बाद बेटे सहित तीन की मौत
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालने के बाद एसएन भेजा गया, यहां 5 साल के अर्जित और विजय के दोस्त राजेश की पत्नी एवं बेटी दीक्षा को मृत घोषित कर दिया। अर्जित का वैष्णो देवी में दोनों परिवारों ने धूमधाम से पांचवा जन्मदिन मनाया था। वहीं, छह लोग घायल हैं। वहीं, छह लोग घायल हैं।