आगरालीक्स… आगरा रीजन में अपने दोस्त की हत्या करने के बाद शव के तीन टुकडे कर ट्रॉली बैग में रखकर दो युवक घूमते रहे, इसमें से एक ने एमबीबीएस के लिए नीट क्वालीफाई कर लिया है। ट्रॉली बैग से खून रिसता देख, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने दोनों युवकों को पकड लिया।
आगरा रीजन के मथुरा वंदावन के इस्कॉन मंदिर के ओला टैक्सी से दो युवक उतरे, उन्होंने ई रिक्शा किया, उसमें ट्रॉली बैग रख दिया। ट्रॉली बैग से खून टपक रहा था, इस पर एक व्यक्ति की नजर पड गई, उसने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने ई रिक्शा को रुकवा लिया, युवकों से ट्रॉली बैग खोलने के लिए कहा, इस पर वे बातें बनाने लगे, पुलिस की सख्ती के बाद युवकों ने ट्रॉली बैग खोल दिया।
बैग खुलती ही उड गए होश
पुलिस की सख्ती के बाद युवकों ने ट्रॉली बैग को खोला, बैग में तीन टुकडों में शव पडा हुआ था, उसे बैग में रखने के लिए तीन हिस्सों में हत्या करने के बाद काटा गया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को अरेस्ट कर लिया।
फुफेरे भाई की हत्या के बाद ठिकाने लगाने आए थे शव
पुलिस पूछताछ में युवकों ने अपने नाम विशाल त्यागी निवासी गाजियाबाद बताया, उसका दूसरा साथी पौरुष गाजियाबाद में प्रोपर्टी डीलर है। ट्रॉली बैंग में जो शव था वह दीपांशु त्यागी था, वह विशाल त्यागी का फुफेरे भाई है, उसने इंटरमीडिएट किया है। जबकि विशाल त्यागी ने एमबीबीएस में प्रवेश के लिए नीट क्वालीफाई किया है।
शव ठिकाने लगाने के लिए आए व्रंदावन

पुलिस पूछताछ में विशाल ने बताया कि दीपांशू का उससे और पौरुष से झगड़ा हो गया। शराब के नशे में दीपांशू ने फ्लैट में तोड़फोड़ की और चाकू से दोनों पर हमला कर दिया। घटना में विशाल के हाथ पर चाकू भी लगा। अपने को बचाने के प्रयास में विशाल और पौरुष ने दीपांशू को धर दबोचा और उसका गला दबा दिया। गला दबाने से दीपांशू की मौके पर मौत हो गई। रात को विशाल और पौरुष ने लाश को तीन टुकड़ों में काटकर एक ट्रैवल बैग में भर दिया।
इसके बाद रात भर लाश को ठिकाने लगाने की प्लानिंग की। सोमवार की दोपहर लगभग तीन बजे ओला टैक्सी किराए पर ली और उसमें शव भरा ट्रैवल बैग रखकर वृंदावन चले आए। यहां पुलिस ने पकड़ लिया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी द्वारा पूछताछ के बाद युवकों को अरेस्ट कर लिया गया।