आगरालीक्स… आगरा में सेना पुलिस मुख्यालय में कमान अधिकारी की कुर्सी पर बैठे 11 साल के स्पेशल चाइल्ड तरनदीप को जवानों ने सल्यूट किया, तरनदीप के रिएक्शन ने सभी का दिल जीत लिया।
आगरा कैंट स्थित सेना पुलिस मुख्यालय में सदर निवासी 11 वर्षीय स्पेशल चाइल्ड 11 साल की उम्र में छह साल के बच्चे की तरह व्यवहार तरनदीप सोमवार सुबह 10 बजे पहुंचा, वह कमान अधिकारी की ड्रेस में था। मुख्यालय में उसे कमान अधिकारी की कुर्सी पर बैठाया गया, उसे जवानों ने सल्यूट किया। इसके बाद तरनदीप को कमान अधिकारी ले कर्नल अजय कुमार ने उन्हें कार्यालय के कामकाज के बारे में बताया। इस दौरान तरनदीप के पिता कुलदीप सिंह सहित परिजन भी मौजूद रहे।
सेना की वर्दी में रहता है तरनदीप
तरनदीप बचपन से स्पेशल चाइल्ड है, उम्र बढने के बाद भी वह बच्चों की तरह ही व्यवहार करता है। उसे स्पेशल चाइल्ड के लिए चल रहे स्कूल चिराग में परिजन पढा रहे हैं। तरनदीप सेना में जाना चाहता है, वह सेना की वर्दी में रहता है और कई सालों से सदर में सेना पुलिस के साथ खडा होकर ट्रैिफक संभालता है।
आम लोगों से संवाद के बाद बना कमान अधिकारी
सेना पुलिस ने आम लोगों से संवाद शुरू किया है, जिससे वे सेना के बारे में जान सकें। इसी संवाद के तहत तरनदीप को एक दिन के लिए सेना मुख्यालय में कमान अधिकारी बनाने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद स्पेशल चाइल्ड तरनदीप को एक दिन के लिए कमान अधिकारी बनाया गया।
