आगरालीक्स… आगरा में आसमान से आग बरसने के साथ पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान से उठे धूल के गुबार ने सांस लेने में मुश्किल कर दी है, धूल की चादर बिछ गई है, गर्म लू चल रही है, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में नौ डिग्री का अंतर रह गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 जून तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढोत्तरी दर्ज की जाएगी। इससे 24 घंटे गर्म हवाएं चल रही हैं।
पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान से धू का गुबार उठा है, इससे आसमान में धूल की चादर छा गई है। धूल से लोगों को सांस लेने में समस्या आ रही है, लोगों की सांस फूलने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि तीन दिन का यही हाल रहेगा।
सबसे गर्म रहा आगरा, न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढा
बुधवार को आगरा प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा, आगरा का तापमान 43 9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 34 7 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में नौ डिग्री का ही अंतर है। तापमान बढने से सुबह से रात तक गर्म हवाएं चलती रहीं।
गर्म धूल भरी हवाएं हैं घातक
मौसम विभाग के अनुसार 19 जून तक तापमान में 42 से 43 डिग्री तक रहेगा, इस दौरान धूल के साथ गर्म हवाएं लोगों के लिए घातक हो सकती हैं। चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में अस्थमा, सीओपीडी और सांस की समस्या से परेशान लोगों की सांस उखड सकती है।