Thursday , 3 September 2026
Home बिगलीक्स Firing in Distt Hospital, Agra emergency, One Injured
बिगलीक्स

Firing in Distt Hospital, Agra emergency, One Injured

188

आगरालीक्स …आगरा में जिला अस्पताल की इमरजेंसी पर फायरिंग से हडकंप, डॉक्टर, मरीज और कर्मचारी जान बचाने के लिए भागे, एक ही हालत गंभीर है, उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आगरा के अकोला निवासी अजय, मनोज और दूसरे पक्ष के राकेश में लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा है, दोनों पक्षों में कई बार झगडा हो चुका है। मंगलवार को राकेश और अजय पक्ष में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों में शांति भंग करने की कार्रवाई में अरेस्ट कर लिया। पुलिस दोनों पक्षों का मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंची। यहां दोनों में मारपीट होने लगी। राकेश पक्ष की तरपफ से फायरिंग कर दी गई, इसमें अजय के गर्दन में गोली लगी है, उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गर्दन में लगी गोली, गंभीर
रिवॉल्वर से गोली मारने के बाद आरोपी भाग गया, अजय के के गर्दन में गोली लगी है। गोली लगने के कुछ देर बाद उसकी गर्दन से खून निकलने लगा। खून से लथपथ युवक को लेकर परिजन निजी अस्पताल पहुंचे, वहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

pate

छावनी बना जिला अस्पताल
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में गोलीकांड की सूचना पर कई थानों का पुलिस फोर्स पहुंच गया, पुलिस ने एक युवक को पकड लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। दुस्सा​हसिक घटना के बाद से जिला अस्पताल के डॉक्टर, कर्मचारी, मरीज और तीमारदार दहशत में है। गोलीकांड के कुछ देर तक लोग वार्ड से बाहर नहीं निकले और जिला अस्पताल में सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस के आने के बाद लोग बाहर आए।
वीडियो

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live : Passengers injured after Sleeper Bus hit truck on Agra-Lucknow Expressway

आगरालीक्स …आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर कोच बस ट्रक में...

बिगलीक्स

AIR VICE-MARSHAL Shakti Sharma birth Place Agra, first woman officer from a non-medical stream

आगरालीक्स एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा का जन्म आगरा में हुआ था...

बिगलीक्स

Greater Agra News: 386 Plots of Narmadapuram allot by Lottery, ADA Expect Rs 229 Crore Income

आगरालीक्स ग्रेटर आगरा की गंगापुरम और नर्मदापुरम टाउनशिप के प्लॉट आवंटन से...

बिगलीक्स

Agra News Live: Janmashtami Special by Ajanta Sweets, Agra

आगरालीक्स …आगरा में जन्माष्टमी के लिए अजंता स्वीट्स की स्पेशल स्वीट्स…कॉल करें...

error: Content is protected !!