आगरालीक्स.. आगरा की पॉश कॉलोनी से बिजनेस मैन गायब हो गए, बिजनेस मैन के गायब होने से खलबली मच गई, रात को वे हरिद्वार में मिल गए। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
आगरा के कमला नगर निवासी बिजनेस मैन शुक्रवार को अपनी कोठी से निकले, इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। परिजन परेशान हो गए, उन्होंने थाना न्यू आगरा पुलिस को सूचना दी। इसके साथ ही परिजन भी तलाश में जुट गए, रात को वे हरिद्वार में मिल गए, वे घर से हरिद्वार चले गए थे।
कारोबारी का परिवार गायब
आगरा से कारोबारी, उनकी पत्नी और दो बच्चे गायब हो गए हैं, 30 जून के बाद से पूरे परिवार का कोई पता नहीं है, मोबाइल भी बंद जा रहे हैं। परिवार के गायब होने पर उनके चचेरे भाई ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
आगरा के किराना व्यापारी अर्पित अग्रवाल उनकी पत्नी अंजलि अग्रवाल, बेटी नायशा और अर्पित का भाई आयुष ट्रांस यमुना कॉलोनी में रहते हैं। 30 जून से अर्पित अग्रवाल सहित उनका पूरा परिवार गायब है, उनके चचेर भाई बल्केश्वर निवासी योगेश गर्ग ट्रांस यमुना घर पर मिलने गए। वहां कोई नहीं मिला, उन्होंने मोबाइल मिलाए लेकिन सभी के मोबाइल बंद है। रिश्तेदारों से पूछा किसी को भी जानकारी नहीं है।
मायके गई आयुष की पत्नी को भी नहीं पता
आयुष की पत्नी पिंकी मायके गांव मई (सादाबाद) गई हुई हैं। उससे भी पूछा, उसने बताया कि कोई पता नहीं है और कोई बात भी नहीं हुई है। इससे अर्पित के चचेरे भाई योगेश गर्ग घबरा गए, पडोसियों को भी उनकी कोई जानकारी नहीं है।
गुमशुदगी कराई दर्ज
योगेश गर्ग ने थाने में अपने चचेरे भाई अर्पित अग्रवाल उनकी पत्नी अंजलि अग्रवाल, बेटी नायशा और अर्पित का भाई आयुष की गुमशुदशी दर्ज कराई है। आखिर पूरा परिवार कहां गया, इसे लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे व्यापारिक घाटे से जुड़ा बता रहे हैं तो कुछ कर्ज से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि वास्तविक स्थिति अभी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि परिवार की तलाश की जा रही है।