आगरालीक्स.. आगरा की अभिनेत्री को होटल में चल रहे हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट से मुक्त कराया, उसे एक सप्ताह के लिए एक लाख रुपये देकर लाया गया था, पुलिस ने अभिनेत्री को मुक्त कराया। सैक्स रैकेट चला रहे युवक से पूछताछ की जा रही है, उसके साथ ही दो और लोगों को पकडा गया है।
हैदराबाद की पॉश कॉलोनी बंजारा हिल्स के होटल में पुलिस ने शनिवार को छापा मारा, पुलिस ने होटल सेक्स रैकेट चला रहे जनार्दन राव सहित एक ग्राहक को पकडा है, होटल से ही 24 साल की आगरा की अभिनेत्री को पुलिस ने मुक्त कराया।
अभिनेत्री को एक सप्ताह के लिए एक लाख रुपये
पुलिस जांच में सामने आया है कि सेक्स रैकेट चला रहा जनार्दन राव बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए आगरा सहित छोटे शहरों से मुंबई पहुंच रही अभिनेत्रियों को अपने जाल में फंसाता था। उन्हें एक सप्ताह के लिए एक लाख रुपये दिए जाते थे, इन अभिनेत्रियों को होटल में ठहराया जाता था, इसके बाद ग्राहकों से सेटिंग की जाती थी। होटल के कमरे बुक कर हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था।
ग्राहकों से एक घंटे के 20 हजार रुपये
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि सेक्स रैकेट चला रहा जनार्दन राव अभिनेत्रियों को सात दिन के एक लाख रुपये देता था, उन्हें होटल में ठहराया जाता था। उनके कमरे में ग्राहक भेजे जाते थे, ग्राहकों से एक घंटे के 20 हजार रुपये वसूले जाते थे। इसके लिए ग्राहकों को अभिनेत्रियों के फोटो सहित प्रोपफाइल दिया जाता था, सेक्स रैकेट में कम उम्र की अभिनेत्रियों को ही एक लाख रुपये में एक सप्ताह के लिए होटल में रखा जा रहा था।
आगरा की अभिनेत्री हुई मुक्त
पुलिस ने छापे के बाद होटल के कमरे से आगरा की अभिनेत्री को मुक्त कराया है, 24 साल की आगरा की अभिनेत्री बॉलीवुड में करियर के लिए मुंबई रह रही थी। वहां उसकी मुलाकात जनार्दन राव से हुई, उसने मूवी में ब्रेक दिलवाने के नाम पर अभिनेत्री को अपने जाल में फंसा लिया और बंजारा हिल्स के होटल में लेकर पहुंच गया। पुलिस ने छापा मारकर अभिनेत्री को मुक्त करा लिया।
कान्सेप्ट फोटो