Friday , 4 September 2026
Home स्पोर्ट्स Agra’s Deepak Chahar bebut match against England, take one wicket
स्पोर्ट्स

Agra’s Deepak Chahar bebut match against England, take one wicket

162

आगरालीक्स..आगरा के एक छोटे से गांव के छोरे क्रिकेटर दीपक चाहर ने इंडियन टीम की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ पहला ओवर किया, एक विकेट चटकाया, रोमांचक मुकाबले में भारत ने टी 20 मैच की सीरीज को 2- 1 से जीत ​लिया।
ब्रिस्टल में इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीन मैंचों की टी-20 सीरीज के लिए गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने पर आगरा के गेंदबाज दीपक चाहर को टीम में रखा गया था। रविवार को ब्रिस्टल में तीसरा मैच हुआ, इस सीरीज में इंग्लैंड और भारत 1-1 मैच जीतकर बराबर पर थे, भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की और पहला ओवर दीपक चाहर ने किया, इस ओवर में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने दीपक चाहर की गेंदों को सीमा रेखा के बाहर पहुंचाया, तीसरे ओवर में दीपक चाहर के मैच का​ निर्णायक विकेट लिया।
सात विकेट से जीता मैच
रोहित शर्मा के रिकॉर्ड शतक (100 नाबाद) और हार्दिक पांड्‍या के ऑलराउंड प्रदर्शन (4 विकेट पर नाबाद 33 रन) से भारत ने रविवार को अंतिम टी20 मैच में इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड ने 9 विकेट पर 198 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 8 गेंद शेष रहते 3 विकेट खोकर जीत दर्ज की।
भारत ने तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया। यह भारत की टी20 फॉर्मेट में लगातार छठी सीरीज जीत है। रोहित मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुने गए। रोहित अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में तीन शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने। इस खिताबी जीत से टीम इंडिया आईसीसी टी20 रैंकिंग में दूसरे क्रम पर पहुंच गई।
एक छोटे से गांव से हैं क्रिकेटर दीपक चाहर
दीपक चाहर आगरा के कागारौल के पास स्थित नारौल गांव के निवासी हैं। वह राजस्थान की तरफ से रणजी खेलते हैं। अब तक दीपक ने 35 रणजी मैच में 105 विकेट चटकाए हैं। वर्ष 2005 में उन्होंने राजस्थान की अंडर-15 बोर्ड ट्राफी खेली। वर्ष 2006 में राजस्थान की टीम का हिस्सा बनकर इंग्लैंड गए और पांच मैचों में 11 विकेट लिए। इसी साल बोर्ड ट्राफी के चार मैचों में 12 विकेट झटके। वर्ष 2009 में राजस्थान की अंडर-19 टीम से खेलते हुए चार मैच में 21 विकेट प्राप्त किए। चार बार इंडिया कैंप किया। अंडर-15, 19, और 23 आयु वर्गों में कैंप में शामिल हुए। वर्ष 2010 में दीपक चाहर ने राजस्थान टीम की ओर से रणजी ट्राफी खेलना शुरू किया। नवंबर 2010 में हैदराबाद की टीम के खिलाफ उन्होंने सात ओवर में महज दस रन देकर आठ विकेट प्राप्त कर रिकार्ड कायम किया। वर्ष 2011 में दिलीप ट्राफी और वर्ष 2011 और 2012 में इरानी ट्राफी खेली। इरानी ट्राफी के दोनों वर्षों में राजस्थान की टीम विजेता रही। दीपक युवराज सिंह, गौतम गंभीर और सहवाग सरीखे खिलाड़ियों का विकेट प्राप्त कर चुके हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

स्पोर्ट्स

AISL 2026: A cricket tournament is set to take place among eight societies in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की 8 सोसाइटियों के बीच होने जा रहा है क्रिकेट टूर्नामेंट....

स्पोर्ट्स

Congratulations! India defeated Pakistan 5–3 in the Hockey World Cup

आगरालीक्स…बधाई हो, हॉकी विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 5—3 से...

स्पोर्ट्स

Agra Live News: India’s first Hunter Field Target Shooting Championship kicks off in the ‘City of the Taj’…#agranews

आगरालीक्स..आगरा बना अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खेल का केंद्र…भारत की पहली हंटर फील्ड टारगेट...

स्पोर्ट्स

UP T20 League Auction: Possibility of IPL auction in Agra in the future: Rajeev Shukla…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में यूपीटी20 के सफल आक्शन पर बोले बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला....

error: Content is protected !!