आगरालीक्स ..आगरा के सबसे बडे सटटेबाज श्याम वोहरा को पुलिस ने आठ दिन की रिमांड पर लिया है, उससे आगरा में सटटा करा रहे बुकियों को पकडा जा सकेगा, एसएसपी अमित पाठक ने आगरा को सटटा मुक्त कराने के प्रयास में जुटे हैं।
आगरा पुलिस ने आठ जुलाई को 2018 फीफा फुटबॉल वल्र्ड कप और भारत व इंग्लैंड के बीच क्रिकेट मैच पर सटटा लगा रहे बुकी श्याम वोहरा को यमुना किनारा रोड से पकडा था। कोर्ट ने श्याम वोहरा को जेल भेज दिया था। पुलिस ने बुकी श्याम वोहरा की 10 दिन की रिमांड मांगी गई थी, शुक्रवार को कोर्ट ने बुकी श्याम वोहरा की आठ दिन की रिमांड स्वीकार कर दी।
सटटेबाजों को पकड सकेगी पुलिस
बुकी श्याम वोहरा के माध्यम पुलिस आगरा में सटटा खेल रहे लोगों को पकड सकेगी, पूछताछ के बाद 27 सटटेबाजों की सूची तैयार की गई है, इनसे भी पुलिस पूछताछ करेगी।
एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि पंचवटी कॉलोनी निवासी बुकी श्याम वोहरा को आठ जुलाई 2018 को छत्ता पुलिस ने चेकिंग के दौरान अरेस्ट किया। पूछताछ में उसने फीफा फुटबॉल वल्र्ड कप और भारत व इंग्लैंड के बीच क्रिकेट मैच पर बडा सटटा लगाने की जानकारी दी है, उसके पास से छह मोबाइल और कैश जब्त किया गया है, उसके मोबाइल पर भी लगातार सटटा लगाने के लिए फोन आ रहे थे। उसके साथियों के साथ सटटा लगा रहे अन्य लोगों की धरपकड के प्रयास किए जा रहे हैं।
एसटीएफ ने श्याम वोहरा सहित तीन को किया था अरेस्ट
20 अप्रैल 2018 की रात को एसटीएफ ने आगरा के ताजंगज पंचवटी निवासी श्याम वोहरा को आईपीएल के आॅनलाइन सटटे का एक्सचेंज चलाने पर अरेस्ट किया है, उसके साथ ही बल्केश्वर निवासी अंकित और शैलेष को नोएडा में जेपी गीं्रस से अरेस्ट किया है। एसटीएफ की छानबीन में सामने आया है कि श्याम वोहरा स्कूटर से चलता था लेकिन सटटे में घुसने के बाद उस पर तमाम लग्जरी गाडी हैं। उसका संरक्षण नेता और अधिकारी कर रहे थे। कुछ ही सालों में वह आॅनलाइन सटटै के एक्सचेंज का खिलाडी बन गया है। श्याम वोहरा का बेटा एक कान्वेंट स्कूल में पढता है, उसके बेटे ने सोशल मीडिया पर कई क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ फोटो अपलोड किए थे। एक फोटो वायरल हो गया। शेष डिलीट कर दिए गए थे। जो फोटो वायरल हुआ है वह मुंबई के फाइव स्टार होटल में साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी के साथ है। शनिवार को दोपहर बाद उसे भी डिलीट कर दिया गया।
एसटीएफ यह जानने का प्रयास कर रही है कि क्या वास्तव में खिलाड़ी बुकियों के संपर्क में रहते हैं। होटल में खिलाड़ियों से मुलाकात किसने कराई थी। कब हुई थी। कौन.कौन गया था। एसटीएफ को दिल्ली और नोएडा के कुछ बड़े बुकियों के नाम पता चले हैं। श्याम वोहरा के उनसे संबंध है।