आगरालीक्स ..आगरा से जा रही सेंट्रो कार यमुना एक्सप्रेस वे पर खडे ट्रक में घुस गई, भीषण हादसे के बाद कार को काटकर चार शवों को बाहर निकाला गया, दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद चीखपुकार सुनकर स्थानीय लोग, पुलिस और टोल कर्मियों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
रविवार को आगरा से एक सेंट्रो कार जा रही थी, कार में छह लोग सवार थे। यमुना एक्सप्रेस वे पर राया इंटरचेंज के पास माइल स्टोन 113 पर एक्सप्रेस वे पर खडे ट्रक में पीछे से जा घुसी। तेज आवाज के साथ चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग और टोल कर्मी आ गए। उन्होंने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला, हादसे के कुछ देर बाद ही कार में बैठे चार लोगों की मौत हो गई। उन्हें बाहर निकालने के लिए क्रेन को बुलाना पडा, क्रेन से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला गया।
दिल्ली जा रहा था परिवार
हादसे में मैनुद्दीन पुत्र मुसाफिर अली निवासी अहमद नगर जाजमऊ कानपुर,अब्दुल रहीस पुत्र अब्दुल वहीद निवासी मीरपुर छावनी कानपुर,शाहजहां बेगम पत्नी अब्दुल वहीद निवासी मीरपुर छावनी कानपुर व शाहजहां बेगम निवासी लारबजिया जाजमऊ कानपुर की मौत हो गई। ये सभी कानपुर के रहने वाले हैं और कानपुर से सुबह दिल्ली जाने के लिए निकले थे। आगरा आने के बाद ये कार से यमुना एक्सप्रेस वे से दिल्ली जा रहे थे।
14 जुलाई को हादसे में युवा शराब कारोबारी की मौत
14 जुलाई 2018 को आगरा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फतेहाबाद नीचे उतरते ही इनोवा पेड से टकराई, भीषण हादसे में युवा शराब कारोबारी की मौत, चार घायल। कारोबारी की मौत से कोहराम मचा हुआ है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
आगरा रीजन के नगला बरी, फीरोजाबाद निवासी संजू बघेल (26) के अंग्रेजी और देशी शराब के ठेके हैं, वे अपने दोस्त भाजयुमो के जिला आगसंयोजक देवेश भारद्वाज, बाबा गैस एजेंसी के संचालक योगेंद्र यादव और कोटला चुंगी निवासी चितरंजन शर्मा के साथ अपनी इनोवा कार से उन्नाव गए थे। शुक्रवार रात को सभी इनोवा से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से उन्नाव से फीरोजाबाद के लिए निकले, एक्सप्रेस वे पर आगरा के फतेहाबाद की ओर से फीरोजाबाद रोड पर आ रहे थे। इसी बीच इनोवा कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।