Wednesday , 2 September 2026
Home बिगलीक्स Woman blackmail by colleague in Agra, FIR lodged
बिगलीक्स

Woman blackmail by colleague in Agra, FIR lodged

196

आगरालीक्स… आगरा के सरकारी विभाग में काम कर रही युवती को उसके साथ काम करने वाले युवक ने जाल में फंसाया, उससे संबंध बनाने लगा और वीडियो बना लिया। वीडियो को सोशल साइट पर डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है, दहशत में आई युवती ने अपना तबादला करा लिया। इसके बाद भी युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा है। युवती की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
आगरा के ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती एक सरकारी कार्यालय में काम करती है, उसकी सहकर्मी मनोज निवासी बिधूना औरेया से दोस्ती हो गई। मनोज ने खुद को अविवाहित बताया और शादी करने का झांसा देकर युवती से नजदीकी बढाने लगा।
कमरे पर ले जाकर किया रेप
युवती का आरोप है कि अप्रैल 2017 में मनोज उसे मदिया कटरा स्थित एक कमरे पर ले गया, वहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया। इसके बाद उसके साथ रेप किया, रेप करने के बाद युवती के अश्लील वीडियो बना लिया। कुछ देर बाद युवती को होश आया तो उसने मनोज की हरकत का विरोध किया। इस पर मनोज ने उसे शादी करने का वादा कर शांत कर दिया। कुछ दिन बाद युवती को उसके अश्लील वीडियो दिखाए, इसके बाद मनोज उसे कमरे पर बुलाने लगा और जबरन संबंध बनाने लगा। युवती ने उससे शादी करने के लिए कहा तो पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है।
मुकदमा कराया दर्ज
मनोज की हरकतों से परेशान और अश्लील वीडियो को सोशल साइट पर डालने की धमकी देने से युवती दहशत में आ गई। युवती ने अपना तबादला झांसी करा लिया, इसके बाद भी मनोज नहीं माना। उससे एक लाख रुपये मांगे, रुपये न देने पर वीडियो सोशल साइट पर डालने की धमकी देने लगा। इस मामले में युवती की तहरीर पर थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: FSDA sent 15 samples from food establishments in Agra for testing and issued guidelines to traders…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जन्माष्टमी से पहले एफएसडीए ने दुकानों व रिटेल स्टोरों से...

बिगलीक्स

Agra Weather: ‘Yellow alert’ for heavy rain is in place until September 6…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज बारिश ने जमकर भिगोया. 6 सितंबर तक भारी बारिश...

बिगलीक्स

Accident News: Horrific accident involving a truck and bus on the Agra-Firozabad highway; 18 passengers injured.

फिरोजाबादलीक्स…आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर ट्रक और रोडवेज बस में भीषण एक्सीडेंट. मच गई...

बिगलीक्स

Agra News Live: Shops on Drain demolish by Nagar Nigam Team Agra

आगरालीक्स …आगरा में नाले में दुकान के समा जाने से बुजुर्ग महिला...

error: Content is protected !!