आगरालीक्स.. आगरा में आपका बेटा और बेटी को कीकी चैलेंज के दीवाने तो नहीं हो रहे हैं, इसके लिए यूपी और आगरा पुलिस ने चेतावनी दी है, यह चैलेंज जानलेवा हो सकता है, दुनिया भर में कीकी चैलेंज करने के लिए युवा उतावले हैं, कई देशों में कीकी चैलेंज बैन कर दिया गया है।
31 साल के 31 साल के संगीतकार ड्रेक ने कीकी.. डू यू लव मी गाना लिखा है, इसे कैनेडियन रैप सिंगर ने गाया है, यह यू टयूब पर आने के बाद युवा एक दूसरे को कीकी चैलेंज की चुनौती दे रहे हैं। इस चैलेंज में कार का एक गेट खोलना है, चलती कार में कीकी डू यू लव मी गाने के साथ गेट पर लटकर डांस करना है और चलती कार से नीचे उतरना है, इसकी सेल्फी भी लेनी है। यह चैलेंज इतना घातक है कि जान भी जा सकती है, यह दुनिया भर में युवाओं के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है। युवकों से लेकर युवतियां कीकी चैलेंज स्वीकार करने के लिए आगे आ रहे हैं और अपने फोटो सोशल साइट पर शेयर कर रहे हैं।
यूपी पुलिस ने किया टवीट
30 जुलाई को यूपी पुलिस ने टवीट किया है। इसमें लिखा है कि , ‘प्रिय माता-पिता, चाहे कीकी आपके बच्चे से प्यार करे या न करे, हमें यकीन है कि आप करते हैं। तो अपने बच्चों द्वारा उनके जीवन की हर चुनौती में खड़े रहे सिवाय कीकी चैलेंज के।’
Dear Parents, whether Kiki loves your child or not, we are sure you do! So please stand by your kids in all the challenges in life except #kikichallenge . #KiKiHardlyAChallenge #InMyFeelingsChallenge #UPPolice pic.twitter.com/RyTvoChJFa
— UP POLICE (@Uppolice) July 30, 2018