Sunday , 25 October 2026
Home बिगलीक्स Police alert over Bharat Band in Agra
बिगलीक्स

Police alert over Bharat Band in Agra

242

आगरालीक्स ..आगरा में भारत बंद को लेकर गुरुवार को पुलिस फोर्स तैनात किया गया है, ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है,​ जिले में धारा 144 लागू है, ऐसे में एक जगह पर पांच से ज्यादा लोगों के खडे होने पर पुलिस कार्रवाई कर सकती है।
दिल्ली में दलित संगठनों ने गुरुवार को भारत बंद का ऐलान किया था, इसे लेकर आगरा में भी सतर्कता है। हालांकि आगरा में भारत बंद का कोई इनपुट पुलिस को नहीं मिला है, इसके बाद भी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। दलित संगठनों के पदाधिकारियों पर नजर रखी जा रही है।
यह है मामला
आगरा में दो अप्रैल को एससी एसटी एक्ट में तुरंत अरेरस्ट न करने के फैसले के विरोध में देशव्यापी भारत बंद के दौरान आगरा में जमकर उत्पाद मचा था। दलित समुदाय के लोगों पर मारपीट, तोडफोड, आगजनी के आरोप लगे हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को अरेस्ट कर रही है। अभी तक 31 मुकदमे दर्ज कर 29 उपद्रवियों को जेल भेज दिया।इसी बीच दलित समुदाय के बाद सवर्ण और ओबीसी द्वारा 10 अप्रैल को बंद रखने की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं। सवर्ण व ओबीसी मोर्चा ने नौ अप्रैल तक दो अप्रैल के बंद में उत्पाद मचाने वालों को अरेस्ट न करने पर 10 अप्रैल को बैठक करने की घोषणा की थी, उन्होंने भी 10 अप्रैल को बैठक और प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। इसी तरह से अन्य संगठन भी 10 अप्रैल के बंद से पीछे हट गए हैं।
तीन लोगों पर दो मुकदमे दर्ज
10 अप्रैल को भारत बंद कराने के लिए सोशल मीडिया पर अभियान चलाकर लोगों को जोड़ा जा रहा है। इसमें भड़काऊ पोस्ट का भी प्रयोग कर रहे हैं। पूर्व में दलित संगठनों द्वारा किए गए आंदोलन की रूपरेखा भी सोशल मीडिया के माध्यम से ही तैयार हुई थी। अब 10 अप्रैल को फिर वही हालात पैदा ना हो इसलिए पुलिस ने भड़काऊ पोस्ट डालने वाले लोगों को चिन्हित करना शुरू कर दिया है ।शनिवार देर रात शहर के सदर थाने में फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने के मामले में सोनू पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वहीं हरीपर्वत में फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने के मामले में पुलिस ने अरुण चौधरी और जितेंद्र कुशवाहा के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया।
आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्रवाई
इनमें से अरुण चौधरी ने पूर्व में हुए पनवारी कांड को जोडकर 10 अप्रैल के लिए आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी। वहीं, जितेंद्र कुशवाहा ने वाट्सएप ग्रुप पर 10 अप्रैल को भारत बंद के दौरान उपद्रव होने की आशंका जताते हुए लोगों को घरों से ना निकलने की अपील की थी। SP सिटी कुमार अनुपम सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर पुलिस की विशेष टीम लगातार नजर बनाए हैं। भड़काऊ पोस्ट या लोगों को भडकाने ने का काम करेगा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।
फाइल फोटो

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

error: Content is protected !!