Thursday , 12 February 2026
Home बिगलीक्स Video: SSP Amit Pathak stop poor quality construction work in Police Line agra
बिगलीक्स

Video: SSP Amit Pathak stop poor quality construction work in Police Line agra

[vc_row 0=””][vc_column][vc_column_text 0=””]आगरालीक्स… आगरा के एसएसपी पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण कार्य को देखने पहुंचे, दीवार पर हाथ रगडते ही ईंट और मसाला छूटने लगा, उन्होंने निर्माण कार्य रुकवा दिया है, निर्माण इकाई आवास विकास को निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के लिए कहा है।
आगरा के एसएसपी अमित पाठक शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड में शामिल होने के लिए पहुंचे। वे यहां पुलिस लाइन का निरीक्षण करने लगे, पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण कार्य पर उनकी नजर पडी, वे निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखने लगे।
हाथ रगडते ही सीमेंट निकला, ईंट भी खराब
एसएसपी अमित पाठक दीवार के पास खडे हो गए और हाथ से ही सीमेंट को रगडने लगे, सीमेंट हाथ लगाते ही हट गया, इसके बाद हाथ रगडा तो ईंट भी गिसने लगी। इसे देख वे दंग रह गए, ठेकेदार से निर्माण कार्य की गुणवत्ता के बारे में पूछा, उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता खराब होने पर कार्य रुकवा दिया है।
जांच के बाद कार्रवाई
एसएसपी अमित पाठक ने​ निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच निर्माण इकाई आवास विकास से कराने के लिए कहा है, इसमें गडबडी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी, जांच होने तक निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है।
[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][/vc_column][/vc_row]

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Local News: The body of a 21-year-old woman was removed from a burning pyre in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जलती चिता से निकाला 21 साल की युवती का शव....

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2026: DM inspects, sees arrangements…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में ताज महोत्सव शिल्पग्राम की जगह इस बार इस...

बिगलीक्सयूपी न्यूज

UP Budget 2026 : Expectation of Agra

लखनऊलीक्स ….UP News: यूपी का बजट आज सुबह 11 बजे से पेश...

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2026 : Neeraj Shridhar, Madhubanti Bagchi, Madhvas band & other artist perform

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के ताजमहोत्सव में आज की रात मजा हुस्न...

error: Content is protected !!